गोवा में आखिर सानिया मिर्जा को है किसकी तलाश? खुद पोस्ट शेयर कर कही दिल की बात

Sania Mirza Latest Instagram Picture: पूर्व भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक से तलाक लेने के बाद से ही सानिया मिर्जा को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है। तलाक के बाद से ही सानिया मिर्जा भी सोशल मीडिया पर खुद काफी एक्टिव रहती हैं।

सानिया मिर्जा ने शेयर की तस्वीर

सानिया मिर्जा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 11 मार्च यानी कि सोमवार को सानिया मिर्जा ने एक बेहद ही खूबसूरत तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ सानिया मिर्जा ने एक ऐसा कैप्शन डाला जिसकी वजह से उन्हें लेकर एक बार फिर से फैंस के बीच चर्चाएं तेज हो गई है।

Sania Mirza 1

कही ये बात

दरअसल, सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की। जिसमें वह वाइट कलर की आउटफिट में दिखाई पड़ रही हैं। इस तस्वीर में सानिया मिर्जा बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ सानिया ने एक खूबसूरत कैप्शन सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा की फाइंडिंग पीस इन सिंपलसिटी ऑफ व्हाइट।

14 साल बाद टूटा रिश्ता

सानिया मिर्जा इन दिनों गोवा में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक ऐड शूट के लिए सानिया मिर्जा गोवा गई हुई हैं। शोएब मलिक से तलाक के बाद सानिया मिर्जा अपने बेटे को लेकर वापस भारत लौट आई थीं। साल 2010 में सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक से शादी रचाई थी। लगभग 14 साल बाद अब दोनों का रिश्ता टूट गया है। शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद को अपना जीवन साथी चुन लिया है।

वापस भारत लौटीं सानिया

शोएब मलिक और सानिया मिर्जा का एक बेटा भी है। सानिया ने अपने बेटे का नाम इजहान रखा है। सानिया मिर्जा पहले अपने पति शोएब मलिक और बेटे इजहान के साथ दुबई में रहती थीं। लेकिन तलाक के बाद वह वापस अपने देश लौट चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+