'जब मैं दुनिया जीत रही थी, लोग कहते थे घर बसाओ और अब....', तलाक का दर्द झेल रही सानिया इस बात से हुईं दुखी
Sania Mirza News: भारत की पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा पिछले कुछ दिनों से अपने पाकिस्तानी पति शोएब मलिक के साथ तलाक को लेकर सुर्खियों में हैं। सानिया मिर्जा को तलाक के बाद भी सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है।
सानिया मिर्जा ने अब समाज में महिलाओं के लिए दोहरी मानसिकता रखने वाले लोगों पर खुलकर बात की है। सानिया मिर्जा ने एक विज्ञापन को शेयर करते हुए कहा कि, ''जब मैं दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी थी, लोग कहते थे घर बसाओ और अब वही समाज मुझे ताना मार रहा है।''

सानिया मिर्जा ने अर्बन कंपनी के विज्ञापन 'छोटी सोच' पर रिएक्ट करते हुए अपने विचार ट्विटर पर लिखे हैं। सानिया मिर्जा ने समाज में महिलाओं को लेकर लोगों के नजरिए पर सवाल उठाया है।
सानिया मिर्जा ने कहा- 'पहले लोग बेताब थे कि मैं सैटल हो जाऊं...'
सानिया मिर्जा ने 01 मार्च को किए अपने ट्वीट में लिखा, ''2005 में, मैं WTA खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला थी। बड़ी बात, है ना? जब मैं दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी थीं। लोग ये जानने के लिए बेताब थे कि मैं कब अपना घर बसाउंगी और सैटल होउंगी। छह ग्रैंड स्लैम जीतना इस समाज के लिए काफी नहीं था। मैं अपनी इस जर्नी में मिले लोगों के प्यार और सपोर्टर की हमेशा आभारी हूं...। लेकिन मदद नहीं कर सकती और सोच सकती हूं कि क्यों एक महिला की उपलब्धियां उसके कौशल और काम के बजाय लैंगिक 'अपेक्षाओं' और दिखावे के बारे में ज्यादा होती है। क्यों लोग इस बारे में ज्यादा बातचीत करते हैं।''
सानिया बोलीं- 'समाज के बारे में असल बातचीत...'
सानिया मिर्जा ने आगे कहा, ''अर्बन कंपनी का यह देख रही हूं...इससे ये भावनाएं सामने आई हैं। मैं अच्छे से जानती हूं कि इस समाज के बारे में असल बातचीत करना कितना कठिन है और कभी-कभी असुविधाजनक होता है। लेकिन हम महिलाओं की सफलता के साथ कैसे जुड़ते हैं, इस पर हमें खुद सोचना चाहिए।''
बता दें कि सानिया मिर्जा जिस अर्बन कंपनी के विज्ञापन की बात कर रही हैं, उसकी कहानी एक ब्यूटीशियन महिला पर आधारित है। जिससे अपनी पहली कार खरीदने पर पड़ोसियों और छोटे भाई की ओर से कई सवालों का सामना करना पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications