Sania Mirza: टेनिस से रिटायरमेंट, पति से तलाक, कैसी है पूर्व टेनिस स्टार सानिया की लाइफ?
पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने पति शोएब मलिक से अलग होने बाद अपनी लाइफ पर खुलकर बात की। उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जीवन में सुधार की गुंजाइश हमेशा रहती है। सानिया ने महिला विकास पर जोर देते हुए कहा कि युवतियों की प्रतिभा का जिक्र करते हुए कहा कि समाज को अधिक से अधिक लड़कियों को उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। पूर्व टेनिस स्टार ने अपने टेनिस से सन्यास को घोषणा को लेकर कहा कि इसकी एक वजह अपने बेटे को समय देना था।
पूर्व टेनिस स्टार ने महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने में WPL का अहम रोल बताया और कहा कि WPL बड़े महत्व की चीज है। उन्होंने कहा कि पहले भी महिला क्रिकेट था, लेकिन शायद टीवी पर प्रसारित ना किए जाने के कारण उसे वो पहचान नहीं मिल पाई, जो मिलनी चाहिए थी। सानिया मिर्जा ने कहा कि अब डब्ल्यूपीएल के जरिए बड़े पैमाने पर महिला क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा।

वहीं अपने टेनिस से रिटायरमेंट पर भी सानिया मिर्जा ने जवाब दिया। उन्होंने कहा, "मेरी सेवानिवृत्ति का एक कारण मेरे बेटे के साथ समय बिताना था, जो अब मैं करती हूं और मुझे ऐसा करना पसंद है। मैं अभी भी काम करती हूं, मेरी हैदराबाद में टेनिस अकादमी है, दुबई में भी कुछ हैं, मैं खुद को व्यस्त रखती हूं लेकिन मैं जानबूझकर खुद को ज्यादा व्यस्त नहीं रखती क्योंकि मैं अपने बेटे के साथ कुछ समय बिताना चाहती हूं।"












Click it and Unblock the Notifications