RR VS CSK: Shivam Dube को लगी किसकी नजर, IPL में आते ही थम गया बल्ला, क्या मैच देखने पहुंचीं थी बहन?
IPL 2026 RR VS CSK shivam dube: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के अपने पहले ही मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की शुरुआत किसी बुरे सपने जैसी रही है। महेंद्र सिंह धोनी की अनुपस्थिति में मैदान पर उतरी येलो आर्मी राजस्थान रॉयल्स के धारदार गेंदबाजी आक्रमण के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई। सबसे ज्यादा निराशा वर्ल्ड कप के हीरो रहे शिवम दुबे ने दी। दुबे से फैंस को एक बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वे मिडिल ओवरों में टीम को संकट से निकालने में नाकाम रहे।
शिवम दुबे ने बल्ले से किया निराश (IPL 2026 RR VS CSK shivam dube)
टी20 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले शिवम दुबे से आज गुवाहाटी में बड़ी पारी की दरकार थी। जब 51 रन पर चेन्नई की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी, तब क्रीज पर आए दुबे से उम्मीद थी कि वे अपने ट्रेडमार्क छक्कों से दबाव कम करेंगे। रवींद्र जडेजा की फिरकी के सामने दुबे असहज दिखे और रवि बिश्नोई को एक आसान कैच थमा बैठे।

बहन पूजा दुबे नहीं पहुंचीं स्टेडियम
सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि क्या दुबे को चियर करने उनकी बहन पूजा दुबे स्टेडियम आई हैं? लेकिन जांच-पड़ताल में यह साफ हुआ कि वे मैच देखने नहीं पहुंचीं। गौरतलब है कि वर्ल्ड कप के दौरान भी दुबे की पत्नी और बहन ज्यादातर मैचों का हिस्सा नहीं रही थीं और वही सिलसिला राजस्थान के खिलाफ भी जारी रहा।
बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (6) को जोफ्रा आर्चर ने क्लीन बोल्ड किया तो संजू सैमसन (6) को नांद्रे बर्गर ने अपनी रफ्तार से चकनाचूर कर दिया। बर्गर ने अपने दूसरे ओवर में आयुष म्हात्रे को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। पावरप्ले के आखिरी ओवर में अनुभवी संदीप शर्मा ने मैथ्यू शॉर्ट (2) को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराकर चेन्नई की कमर तोड़ दी।
- Vote from Home सुविधा क्या है? असम चुनाव में EC ने किया लागू, किन्हें और कैसे मिलेगा लाभ?
- Assam election: रैली में जमकर नाचे CM हिमंत, BJP और कांग्रेस कितनी सीटें जीतेगी? कर दी भविष्यवाणी, Video
- Assam Election में BJP का मास्टर प्लान! UCC से 2 लाख नौकरी तक, संकल्प पत्र में इन वादों ने बढ़ाई चुनावी गर्मी
- CM के लिए ऐसी दीवानगी! महिला ने किया KISS, कांग्रेस ने उठाए सवाल तो हिमंत बिस्वा सरमा ने दिया मुंहतोड़ जवाब
- गुवाहाटी में अमित शाह के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, गृह मंत्री ने किया दावा- असम में 90 सीटें जीतेगी BJP
मिडिल ऑर्डर भी हुआ धराशायी
51 के स्कोर पर चेन्नई को पांचवां झटका सरफराज खान (17) के रूप में लगा, जिन्हें रवींद्र जडेजा ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके तुरंत बाद शिवम दुबे का विकेट गिरना चेन्नई के लिए 'ताबूत में आखिरी कील' जैसा साबित हुआ। अंत में कार्तिक शर्मा (18) भी बृजेश शर्मा की गेंद पर आउट होकर चलते बने।
-
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Vaibhav Suryavanshi के लिए टीम इंडिया में नो एंट्री? क्या टूट जायेगा बिहार के लाल का सपना! दिग्गज ने बताई वजह -
RR vs CSK: पुरानी टीम की तबाही देख फूट-फूटकर रो पड़े जडेजा! गुवाहाटी से VIRAL हुआ इमोशनल VIDEO -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 30 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RR vs CSK -
RR vs CSK: IPL में पहली बार होगा ऐसा, मैच से पहले तीन खिलाड़ी बाहर? चेन्नई की बढ़ी टेंशन! -
IPL की नई नेशनल क्रश बनीं अनन्या बिड़ला! काव्या मारन और प्रीति जिंटा की खूबसूरती भी पड़ी फीकी? -
Delhi Capitals ने DP World के साथ मिलकर तैयार किया जीत का नया फॉर्मूला, बनाया टैलेंट तलाशने का मास्टरप्लान -
IPL Mei Aaj Ka Match Free Mei Live Kaise Dekhe: PBKS vs GT आईपीएल में आज का मैच फ्री में लाइव कैसे देखें? -
PBKS vs GT Weather Report: क्या पंजाब-गुजरात आईपीएल मैच में होगी बारिश? कैसा रहेगा चंडीगढ़ में आज का मौसम -
कौन हैं कूपर कॉनली? डेब्यू मैच में छीन लिया गुजरात टाइटंस से मैच, पंजाब किंग्स की जीत का हीरो -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: PBKS vs GT आज के मैच का टॉस कौन जीता -
IPL के LIVE मैच में गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, फिर मच गया बवाल! हुआ कुछ ऐसा कि अटक गई फैंस की सांसें? -
RR vs CSK: धोनी नहीं तो जीत भी नहीं? कब-कब थाला के बिना खेली है CSK? 19 सालों में ऐसा रहा है रिकॉर्ड














Click it and Unblock the Notifications