US Iran जंग में पिस रहा पाकिस्तान, सरकार ने दाम बढ़ाने को दी मंजूरी, क्या होगा नया भाव?
US Iran की जंग से जिन देशों में हालत खराब हुई है, उनमें पाकिस्तान टॉप पर है। इधर आर्मी चीफ आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ इस जंग में बिचौलिया बनने का सपना देख रहे हैं, उधर जनता पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से त्रस्त हो चुकी है। इसी बीच पाकिस्तानी सरकार ने एक बार फिर जनता पर खुलकर हंटर चलाने की आजादी दे दी है। जिसके बाद पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर बढ़ोतरी होगी।
गुपचुप बैठक और फैसला
खबर है कि अंतरराष्ट्रीय कीमतों का पूरा बोझ पाकिस्तान की आवाम पर डाला जा सकता है। लेकिन ज्यदा विरोध न हो शरीफ सरकार उसकी तैयारी में जुटी है। पाकिस्तानी वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब ने चारों प्रांतों के मुख्यमंत्री और कई बड़े अधिकारियों संग बैठक की जिसमें जनता के ऊपर इस बोझ को पटकने का फैसला सर्वसम्मति से लिया गया।

विरोध बचाने के लिए बाइक चालकों को राहत
पाकिस्तानी सरकार के इस फैसले में एक अजीब सा ट्विस्ट है जो शायद किसी भी देश में न हो। दरअसल शरीफ सरकार बाइक चलाने वालों और किसानों को अलग दाम पर पेट्रोल-डीजल देगी जिसमें असल कीमत से मामूली अंतर होता है। जबकि कार और दूसरे बड़े वाहनों पर सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
हर हफ्ते 15-18 अरब के कर्ज रुपये की जरूरत
मौजूदा हालात को देखते हुए अनुमान है कि इन सब्सिडी योजनाओं के लिए प्रांतों को हर हफ्ते करीब 15-18 अरब रुपये खर्च करने होंगे। अगर यह बढ़कर 30 अरब रुपये प्रति सप्ताह भी हो जाता है, तो भी इसे अगले तीन महीनों तक यानी 30 जून तक संभाला जा सकता है।
राजनीतिक जोखिम के कारण छोड़े दुपहिया
बड़े प्रांतों ने सुझाव दिया था कि पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतें पूरी तरह बढ़ा दी जाएं और सिर्फ जरूरतमंद लोगों को सीधी सब्सिडी दी जाए। लेकिन इसे राजनीतिक रूप से विस्फोटक मानते हुए फिलहाल टाल दिया गया। अगर इससे विरोध भड़का तो पाकिस्तानी सरकार इसे संभाल नहीं पाएगी।
पाक में क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल?
अमेरिका-ईरान युद्ध शुरु होने के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 266.17 से बढ़कर 321.17 हो गई, मतलब सरकार ने सीधा 50 रुपए का इजाफा किया। वहीं डीजल 280.86 रुपए से सीधा 50 रुपए बढ़कर 335.86 रुपए हो गया है। वहीं, लग्जरी गाड़ियों में डलने वाले हाई ऑक्टेन फ्यूल पर सीधा 200 फीसदी टैक्स लगा दिया था, जो पहले 100 फीसदी था। अब अगर शहबाज शरीफ फिर से पेट्रोल-डीजल महंगा करते हैं तो पेट्रोल 300 और डीजल 350 रुपए पार हो सकता है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications