IPL Mei Aaj Ka Match Free Mei Live Kaise Dekhe: PBKS vs GT आईपीएल में आज का मैच फ्री में लाइव कैसे देखें?
IPL Mei Aaj Ka Match Free Mei Live Kaise Dekhe: आईपीएल 2026 का कारवां आज यानी मंगलवार को नए चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम पहुंच चुका है। आईपीएल के चौथे मैच में गुजरात और पंजाब की टीम शाम 7:30 बजे आमने-सामने होंगे। शुभमन गिल के गुजरात टाइटंस (GT) और श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स (PBKS) की कोशिश जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करने की होगी।
पिछले साल दमदार रहा था प्रदर्शन (IPL Mei Aaj Ka Match Free Mei Live Kaise Dekhe)
पिछले साल दमदार प्रदर्शन करने वाली दोनों ही टीमें इस बार अपनी पुरानी गलतियों को सुधारकर सीजन की शानदार शुरुआत करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग का मानना है कि कप्तान श्रेयस अय्यर में ट्रॉफी जीतने की भूख पहले से कहीं ज्यादा है। पिछले साल ग्रुप स्टेज में टॉप पर रहने के बाद फाइनल में आरसीबी से मिली हार का दर्द टीम भूली नहीं है।

इस मैदान पर किसका पलड़ा रहा है भारी
दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस की ताकत नेहरा-गिल की जोड़ी है। कोच आशीष नेहरा का स्पष्ट कहना है कि उनकी टीम यहां सिर्फ हिस्सा लेने नहीं, बल्कि जीतने आई है। नेहरा की अंडररेटेड खिलाड़ियों से बेस्ट निकलवाने की कला पंजाब के लिए सिरदर्द बन सकती है। इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच अब तक केवल एक मुकाबला (21 अप्रैल 2024) खेला गया था। जिसमें गुजरात टाइटंस ने पंजाब को 3 विकेट से मात दी थी।
ऐसा रहा था मैच का हाल
पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए 142 रन बनाए थे। जवाब में शुभमन गिल के 35 और राहुल तेवतिया की 18 गेंदों में 36 रनों की तूफानी पारी ने गुजरात को 19.1 ओवर में जीत दिला दी थी। पंजाब किंग्स के लिए अच्छी खबर यह है कि ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस और कूपर कोनोली मोहाली में टीम के साथ जुड़ चुके हैं। स्टोइनिस का अनुभव मिडिल ऑर्डर में पंजाब को वह मजबूती दे सकता है, जिसकी कमी अक्सर अंत के ओवरों में खलती है।
मैच की डीटेल्स
तारीख: मंगलवार, 31 मार्च 2026
समय: शाम 7:30 बजे (टॉस 7:00 बजे)
वेन्यू: महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम, मुल्लांपुर
लाइव: स्टार स्पोर्ट्स और जियोहॉटस्टार
मैच फ्री देखने का क्या है तरीका?
आईपीएल 2026 के सभी मैचों का डिजिटल प्रसारण जियोहॉटस्टार पर किया जा रहा है। इसके लिए आपके पास सब्सक्रिप्शन या रिचार्ज का होना जरूरी है। बस ऐप डाउनलोड करें और मैच का आनंद लें। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ सहित कई क्षेत्रीय भाषाओं में मैच देख सकते हैं। अगर आपने मोबाइल रिचार्ज करते समय हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन लिया है तो आप उसी पैसे में यानी कि फ्री में मैच का मजा ले सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications