RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की शर्मनाक हार, राजस्थान रॉयल्स ने पिला दिया पानी
RR vs CSK Live Score: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में टॉस हारकर पहले खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। वैभव सूर्यवंशी ने गदर मचाते हुए महज 15 गेंदों मेंतूफानी अर्धशतकीय पारी खेल डाली।
संजू सैमसन महज 6 रन के निजी स्कोर पर चलते बने, उनको नांद्रे बर्गर ने आउट किया। उनके बाद आयुष म्हात्रे अपना खाता तक नहीं खोल पाए और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ भी महज 6 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने।

सरफराज खान और शिवम दुबे से उम्मीदें थीं और दोनों ने कुछ अच्छी शॉट भी जड़े लेकिन अंत में वही हुआ, जो बाकी बल्लेबाजों के साथ हुआ। सरफराज खान 17 और शिवम दुबे 6 रन बनाकर आउट हो गए। दोनों के बल्ले से एक-एक छक्का देखने को मिला। खास बात तो यह रही कि जडेजा ने बदला ले लिया।
दोनों को जडेजा ने आउट किया था, इस सीजन उनको ट्रेड करते हुए राजस्थान रॉयल्स में भेज दिया गया था और संजू सैमसन को लाया गया था। सैमसन तो फ्लॉप हो गए लेकिन जडेजा ने इंतकाम ले लिया। 13 ओवर तक चेन्नई ने 84 रन पर 8 विकेट गंवा दिए।
अंत में जेमी ओवरटन ने एक छोर पकड़कर अच्छी बैटिंग करते हुए पारी को बीसवें ओवर तक लेकर चले गए। उन्होंने 36 गेंदों में 43 रनों का योगदान दिया और चेन्नई को 127 रन तक पहुंचा दिया। रॉयल्स के लिए जडेजा ने 2 विकेट झटके, आर्चर और बर्गर ने भी 2-2 विकेट अपने नाम किए।
जवाबी पारी में खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने गदर मचा डाला, यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर उन्होंने तूफानी शुरुआत दी। सूर्यवंशी ने महज 15 गेंदों में ही अपनी फिफ्टी पूरी कर ली, वह 5 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 17 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हो गए।
यशस्वी जायसवाल ने 33 गेंदों में नाबाद 35 रन बनाए। उनके साथ कप्तान रियान पराग 13 रन बनाकर नाबाद लौटे और रॉयल्स ने 12वें ओवर में 2 विकेट पर 123 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications