Vaibhav Suryavanshi के लिए टीम इंडिया में नो एंट्री? क्या टूट जायेगा बिहार के लाल का सपना! दिग्गज ने बताई वजह
IPL 2026 Vaibhav Suryavanshi: बिहार के समस्तीपुर का लाल वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से कोहराम मचा दिया है। सोमवार को गुवाहाटी के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ महज 15 गेंदों में अर्धशतक जड़कर इस 15 साल के बल्लेबाज ने चयनकर्ताओं के दरवाजे खटखटा दिए हैं। सोशल मीडिया पर मांग उठ रही है कि वैभव को 2028 के टी-20 वर्ल्ड कप के लिए फास्ट-ट्रैक किया जाए। लेकिन भारतीय क्रिकेट के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने इस पर रेड सिग्नल लगा दिया है।
वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या बोले अश्विन (IPL 2026 Vaibhav Suryavanshi)
राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह से 17 गेंदों में 52 रन बनाकर धोनी की टीम को पस्त किया, उसे देखकर हर कोई हैरान है। लेकिन टीम इंडिया के अनुभवी खिलाड़ी का मानना है कि वैभव को अभी राष्ट्रीय टीम की रेस में शामिल करना उनके करियर के लिए घातक हो सकता है। पूर्व दिग्गज स्पिनर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि उसे ऐसा कोई टार्गेट मत दीजिए। वह अभी लड़का भी नहीं, एक बच्चा है। अगर धोनी 44-45 की उम्र तक खेल सकते हैं और वैभव 40 तक खेलता है तो उसके पास अभी ढाई दशक (25 साल) का क्रिकेट बचा है।

अश्विन ने लगाया ब्रेक
अश्विन ने अपने बयान में आगे कहा कि उसे अकेला छोड़ दो, सही समय आने पर वह खुद अपनी जगह बना लेगा। वह इतना शानदार है कि भारत के लिए जरूर खेलेगा, लेकिन हम इतनी जल्दी में क्यों हैं? फैंस चाहते हैं कि वैभव 2028 वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करें, लेकिन जानकारों का तर्क है कि 15-16 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट का दबाव झेलना आसान नहीं होता।
चेन्नई के खिलाफ किया धमाकेदार प्रदर्शन
जल्दबाजी में आने वाले कई खिलाड़ी (जैसे पृथ्वी शॉ) तकनीक और फिटनेस के कारण जल्दी बाहर हो गए। अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत और आईपीएल के शानदार रिकॉर्ड के बावजूद, उन्हें अभी घरेलू क्रिकेट (रणजी, विजय हजारे) में तपने की जरूरत है। गुवाहाटी में खेले गए मैच में वैभव ने 5 छक्के और 4 चौके जड़े। चेन्नई के गेंदबाज उनके सामने पूरी तरह बेअसर दिखे। वैभव के बल्ले की रफ्तार डराने वाली है। उन्होंने दिखा दिया है कि राजस्थान रॉयल्स इस टूर्नामेंट की सबसे ताकतवर टीमों में से एक है।












Click it and Unblock the Notifications