Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: PBKS vs GT आज के मैच का टॉस कौन जीता
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: पिछले साल आईपीएल के फाइनल मैच में हार का सामना करने के बाद आज पंजाब किंग्स एक बार फिर से नए सीजन की शुरुआत कर रही है। पहले ही मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना गुजरात टाइटंस है। शुभमन गिल की अगुवाई में गुजरात मजबूत दिख रही है। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।
श्रेयस अय्यर की टीम में प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन जैसे प्लेयर्स मौजूद हैं, उनका बल्ला चलने पर विपक्षी गेंदबाजों की शामत आ जाती है। पावरप्ले के दौरान प्रियांश तेजी से खेलते हैं। यह टीम की एक बड़ी ताकत है। खुद श्रेयस अय्यर तूफानी बैटिंग करते हैं, जिससे मिडिल ऑर्डर को मजबूती मिलती है।

उधर शुभमन गिल खुद धमाल मचाने के लिए तैयार हैं, उनके अलावा साई सुदर्शन टीम के सबसे अहम खिलाड़ी हैं। पिछले सीजन उनके बल्ला जमकर चला था। गेंदबाजी में राशिद खान मौजूद हैं। गुजरात की बैटिंग और गेंदबाजी का कॉम्बिनेशन देखते हुए कह सकते हैं कि पंजाब के लिए आसान काम नहीं होगा।
मुल्लांपुर की पिच से हल्की मदद तेज गेंदबाजों के लिए रहती है। जिससे बल्लेबाजों को मुकाबले की शुरुआत में सतर्क रहने की आवश्यकता होती है। गेम आगे बढ़ने के साथ ही चौके और छक्के चलने लगते हैं। स्पिनरों की एक अलग भूमिका आज देखने को मिल सकती है।
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं। हमारा पिछला सीजन शानदार रहा था, लेकिन हमें वर्तमान में रहने की जरूरत है। हमें अतीत के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है। हमें अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने की आवश्यकता है।
गुजरात टाइटंस
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, एम शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कागिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज।
पंजाब किंग्स
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।












Click it and Unblock the Notifications