RR vs CSK: धोनी नहीं तो जीत भी नहीं? कब-कब थाला के बिना खेली है CSK? 19 सालों में ऐसा रहा है रिकॉर्ड
RR vs CSK, IPL 2026: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का तीसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लेकिन मैच की सबसे बड़ी खबर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की प्लेइंग-11 है। आईपीएल के 19 साल के इतिहास में यह पहला मौका है जब चेन्नई की प्लेइंग इलेवन में एमएस धोनी, सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा में से किसी खिलाड़ी के बिना मैदान में उतरी है।
धोनी के बिना कैसा रहा है चेन्नई का प्रदर्शन (RR vs CSK, IPL 2026)
आईपीएल के इतिहास में ऐसा बहुत कम हुआ है जब धोनी मैदान पर नहीं हों। आंकड़े बताते हैं कि धोनी के बिना चेन्नई की राह हमेशा कठिन रही है। साल 2010 के आईपीएल सीजन में धोनी की अनुपस्थिति में चेन्नई ने दिल्ली को हराया था, लेकिन पंजाब और बेंगलुरु के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा। साल 2019 में हैदराबाद और मुंबई के खिलाफ खेले गए दोनों मुकाबलों में धोनी के बिना चेन्नई को करारी शिकस्त मिली थी।

पांच में से चार मैचों में मिली है हार
अब तक धोनी के बिना खेले 5 मैचों में चेन्नई को 4 हार मिली है और केवल 1 जीत नसीब हुई है। आज राजस्थान के खिलाफ गुवाहाटी में यह छठा मौका है, जहां ऋतुराज गायकवाड़ की टीम इस खराब रिकॉर्ड को सुधारने उतरेगी। बरसापारा की पिच पर बादल छाए होने और नमी को देखते हुए रियान पराग ने पहले गेंदबाजी चुनी है। राजस्थान ने अपनी प्लेइंग-11 में जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, डोनोवन फरेरा और शिमरॉन हेटमायर के रूप में चार विदेशी खिलाड़ियों को शामिल किया है। वहीं, चेन्नई की ओर से मैथ्यू शॉर्ट, जेमी ओवरटन, नूर अहमद और मैट हेनरी विदेशी कोटे को पूरा करेंगे।
सैमसन रहे फ्लॉप
अपने पूर्व आईपीएल टीम राजस्थान के खिलाफ संजू सैमसन का चेन्नई के लिए डेब्यू अच्छा नहीं रहा। धोनी की अनुपस्थिति में संजू विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगे। इसके साथ ही वह इस मैदान पर अपने पुराने अनुभवों का फायदा भी चेन्नई को दिलाना चाहेंगे। इस मैच में नांद्रे बर्गर ने संजू सैमसन को बोल्ड कर सीएसके को पहला झटका दिया। सैमसन सात गेंदों पर एक चौके की मदद से छह रन बनाकर आउट हुए।
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (डब्ल्यू), रुतुराज गायकवाड़ (सी), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद।
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा।












Click it and Unblock the Notifications