Iran America War: 'ईरान के नए राष्‍ट्रपति ने सीजफायर की लगाई गुहार', ट्रंप ने किया दावा, बताई क्‍या हैं शर्तें

Iran America War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को दावा किया कि ईरान के नए राष्ट्रपति ने चल रहे युद्ध के बीच संयुक्त राज्य अमेरिका से युद्धविराम (सीजफायर) की गुजारिशकी है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रंप किस ईरानी नेता का जिक्र कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने उनकी पहचान उजागर नहीं की है। हालांकि सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट के जरिए डोनाल्‍ड ट्रंप ने इस युद्धविराम के लिए अपनी शर्तें भी बताई हैं।

ट्रंप ने बताई शर्ते

ट्रंप ने साफ किया कि इस कथित सीजफायर के प्रपोजल परविचार करेगा जब ईरान होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से खोलेगा और वहां पर सुरक्षित मार्ग भी सुनिश्चित करेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति का यह बयान ईरान के 'नए शासन' के कथित राष्ट्रपति द्वारा उनसे संपर्क कर युद्धविराम की घोषणा करने के आग्रह के बाद आया है।

Iran America War

ट्रंप ने अपनी पोस्‍ट में ईरान के नए राष्‍ट्रपति की तारीफ

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ईरान के नए शासक को "पूर्व के राष्‍ट्रपतियों से कम कट्टरपंथी तथा अधिक बुद्धिमान" बताया। उन्होंने लिखा, उन्‍होंने अभी-अभी संयुक्त राज्य अमेरिका से 'युद्धविराम' का अनुरोध किया है!"हम तभी विचार करेंगे जब होर्मुज स्ट्रेट को खोलेगा और सुरक्षित मार्ग उपलब्ध करवाएगा।

ट्रंप ने ईरान को तबाह करने की दोहराई धमकी

ट्रंप ने धमकी दी कि जब तक होर्मुज स्‍ट्रेट सुरक्षित रूप से खुल नहीं जाता। उन्‍होंने आगे कहा अमेरिका "ईरान को तबाह कर देगा या, जैसा कि कहा जाता है, 'उन्‍हें हम पाषाण युग (Stone Ages) में वापस भेज देंगे।" ईरान ने अभी तक ट्रंप के सीजफायर अनुरोध के दावे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। ट्रंप की ये टिप्पणियां युद्ध की स्थिति को लेकर अमेरिकी नागरिकों को संबोधित करने से कुछ ही घंटे पहले आई हैं।

ट्रंप ने एक हफ्ते में युद्ध खत्‍म होने का किया था दावा

इससे पहले, मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) को ट्रंप ने संकेत दिया था कि अमेरिका का ईरान में अभियान हफ्तों के भीतर समाप्त हो सकता है, भले ही तेहरान के साथ कोई औपचारिक समझौता न हो। व्हाइट हाउस में बोलते हुए, ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका "बहुत जल्द" यानी "दो सप्ताह, शायद दो से तीन सप्ताह के भीतर" ईरान से "निकल जाएगा।"

उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी सैनिक हटने से पहले "काम पूरा कर रहे थे।" ट्रंप ने विश्वास जताया, "मुझे बस ईरान छोड़ना है, और हम यह बहुत जल्द करेंगे, और वे (विपक्षी) बिखर जाएंगे।"

हालांकि, ईरान में युद्ध की स्थिति को लेकर अब तक अनिश्चितता बनी हुई है; यह कब और कैसे समाप्त होगा, इसकी स्पष्टता नहीं है। अमेरिका और इजरायल के बीच समन्वय को लेकर भी मिश्रित संकेत मिल रहे हैं।

इजरायल के नेतन्याहू बोले- जंग अभी खत्‍म नहीं हुई है

इस बीच, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ इजरायल के सैन्य अभियान जारी रखने का संकल्प लिया। नेतन्याहू ने कहा, "यह अभियान खत्म नहीं हुआ है... हम आतंक के शासन को कुचलना जारी रखेंगे।" उन्होंने संकेत दिया कि अगर अमेरिका पीछे हटता भी है तो इजरायल ईरान पर हमले जारी रख सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+