एयरपोर्ट के अंदर भी अब blinkit करेगा डिलीवरी, इस शहर में हुई शुरूआत, क्या-क्या ऑर्डर कर सकते हैं?
Blinkit will deliver inside Airport: फ्लाइट पकड़ने की जल्दी में अगर आप को जरूरी सामान साथ ले जाना भूल गए हैं तो घर की तरह एयरपोर्ट पर भी blinkit से आर्डर कर सकेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म blinkit और प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) ने एक एक अहम समझौता कर लिया है।
जिसके तहत AAHL और blinkit ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) पर इसकी शुरूआत कर दी है। इसके साथ ही मुंबई का इंटरनेशनल एयरपोर्ट भारत की पहला इन-टर्मिनल बन गया है जहां ब्लिंकिट ऐप के जरिए यात्री अपनी ज़रूरत का सामान मंगवा सकेंगे। यह पहल एयरपोर्ट रिटेल अनुभव को एक नया आकार देगी।

एयरपोर्ट के टर्मिलर 2 पर शुरू हुई ये सुविधा
यह सेवा अब टर्मिनल 2 के डोमेस्टिक गेट में चालू है। यात्री ब्लिंकिट ऐप से सामान सीधे हवाई अड्डे के भीतर मंगवा सकते हैं, जिसमें बोर्डिंग गेट, लाउंज, फ़ूड कोर्ट और चुनिंदा आउटलेट शामिल हैं।
blinkit पर क्या-क्या ऑर्डर कर सकते हैं?
यात्री अब भूले हुए चार्जर, यात्रा के सामान, स्नैक्स, किताबें, बेबी प्रोडक्ट और पर्सनल सामना मिनटों में मंगवा सकते हैं। डिलीवरी ब्लिंकिट के ट्रेंड स्टॉफ के द्वारा की जाएगी। सुरक्षा नियमों के तहत, पैक पानी, जूस और कोल्ड ड्रिंक जैसे तरल पदार्थ टर्मिनल के स्वीकृत स्टॉक से मिलेंगे।
इस पहल का क्या है उद्देश्य?
AHL के प्रवक्ता ने इस साझेदारी के बारे में बताया कि अडानी एयरपोर्ट का लक्ष्य डिजिटल सेवाओं के माध्यम से यात्रियों के हवाई अड्डे के अनुभव को बेहतर बनाना है। यह ऐप-आधारित क्विक कॉमर्स सर्विस यात्रियों को अपने समय का बेहतर सदुपयोग करने में मदद करेगी।
कंपनी के अनुसार, डिलीवरी का संचालन प्रशिक्षित जमीनी कर्मचारी करते हैं। यात्री अक्सर भूले हुए मोबाइल चार्जर, बेबी प्रोडक्ट्स, पर्सनल केयर आइटम, किताबें या स्नैक्स जैसी जरूरी चीजें ब्लिंकिट से कुछ ही मिनटों में मंगवा सकते हैं।
25000 से अधिक प्रोडक्ट ऑर्डर कर सकते हैं!
ब्लिंकिट के को-फाउंडर अलबिंदर ढींडसा नेकहा , "एएएचएल के साथ हमारी साझेदारी के जरिए यात्री अब ब्लिंकिट ऐप पर फोन चार्जर, किताबें, गिफ्ट और अन्य 2500 से अधिक सेलेक्टेड प्रोडक्ट्स ऑर्डर कर सकते हैं, जो सीधे टर्मिनल के भीतर पहुंचाए जाएंगे।" उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए आगे कहा, "ये दुनिया का ऐसा पहला एयरपोर्ट होगा, जिसने इस तरह की सर्विस शुरू की है।"












Click it and Unblock the Notifications