Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 30 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RR vs CSK
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 30 March: आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला आज यानी सोमवार को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाना है। राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच होने वाली यह टक्कर बेहद दिलचस्प होने वाली है। मैच का टॉस शाम 7:00 बजे होगा और मौजूदा मौसम को देखते हुए यही टॉस मैच का बॉस साबित हो सकता है।
टॉस जीतने वाली टीम क्या करेगी? (Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 30 March)
गुवाहाटी में आज मौसम का मिजाज थोड़ा नरम है। एक्यूवेदर के मुताबिक दिनभर बादल छाए रहेंगे और मैच के दौरान बारिश की भी आशंका है। जो भी कप्तान शाम 7 बजे टॉस जीतेगा, वह पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगा। इसके पीछे दो बड़े कारण हैं पहला, बारिश की स्थिति में डकवर्थ-लुईस नियम के तहत लक्ष्य का पीछा करना आसान होता है। दूसरा बादलों की मौजूदगी में सीम गेंदबाजों को नई गेंद से काफी मदद मिल सकती है।

पिच से किसे मिलेगा फायदा
बरसापारा की पिच आमतौर पर बैटिंग पैराडाइज यानी बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। पिच की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि नई गेंद से तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है। अगर बल्लेबाज पहले 2-3 ओवर संभलकर खेल लें, तो यहां रनों का अंबार लगाया जा सकता है। सोमवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। ठंडे मौसम के कारण ओस की भूमिका भी अहम हो सकती है।
दोनों टीमों में बड़े बदलाव
राजस्थान के चहेते रहे संजू सैमसन अब चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में नजर आएंगे। वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने एक साहसिक फैसला लेते हुए रियान पराग को कप्तानी सौंपी है। टीम में रवींद्र जडेजा और सैम करन जैसे दिग्गज शामिल हुए हैं। धोनी अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं और ऋतुराज की कप्तानी में सीएसके एक नए बदलाव के दौर से गुजर रही है।












Click it and Unblock the Notifications