IPL की नई नेशनल क्रश बनीं अनन्या बिड़ला! काव्या मारन और प्रीति जिंटा की खूबसूरती भी पड़ी फीकी?

IPL 2026 RCB Ananya Birla Photos: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के मैदान पर छक्के-चौकों की गूंज के बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की नई मालकिन अनन्या बिड़ला अपनी सादगी से सुर्खियां बटोर रही हैं। जब से आदित्य बिड़ला ग्रुप ने आरसीबी की कमान संभाली है, अनन्या फैंस के बीच चर्चाओं में आ गई हैं। हाल ही में अनन्या ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक आलीशान रिजॉर्ट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों की खास बात उनका बेहद साधारण लुक है।

अनन्या ने शेयर की खास तस्वीरें ( IPL 2026 RCB Ananya Birla Photos)

अनन्या ने एक बेसिक सफेद कुर्ता-पायजामा पहना है। बिना किसी एक्सेसरीज और बिना किसी हैवी मेकअप के, वे पूल के किनारे सन-किस्ड ग्लो में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बालों को प्राकृतिक रूप से खुला रखा है। उन्होंने अपनी तस्वीरों के साथ लिखा कि सफेद कुर्ते की बात ही कुछ और है। अनन्या की इन तस्वीरों के वायरल होते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में उनकी तुलना आईपीएल की अन्य मशहूर महिला मालिकों से करनी शुरू कर दी है।

IPL 2026 1

आईपीएल की सबसे खूबसूरत ऑनर बनीं अनन्या

अब तक सनराइजर्स हैदराबाद की काव्या मारन और पंजाब किंग्स की प्रीति जिंटा को आईपीएल की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मालकिन माना जाता था। लेकिन अनन्या की सादगी देख फैंस उन्हें नेचुरल ब्यूटी बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि आईपीएल की सबसे खूबसूरत ऑनर। वहीं दूसरे ने कमेंट किया कि सादगी में ही असली सुंदरता है।

सोशल मीडिया पर तेजी से बढ़ रहे हैं फैंस

आरसीबी डील के बाद अनन्या की लोकप्रियता में सुनामी आ गई है। डील से पहले उनके करीब 4.35 लाख फॉलोअर्स थे, जो महज कुछ दिनों में 405% बढ़कर 22 लाख (2.2 मिलियन) के पार पहुंच गए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि आईपीएल 2026 के अंत तक अनन्या के फॉलोअर्स की संख्या 50 से 70 लाख तक पहुंच सकती है, जो उन्हें लीग की सबसे प्रभावशाली पर्सनैलिटी बना देगा।

काव्या और प्रीति के पास कितना पैसा?

काव्या मारन की नेटवर्थ लगभग 410 करोड़ बताई जाती है। वहीं सन ग्रुप की 24,000 करोड़ की विरासत और टीम की 3,000 करोड़ की ब्रांड वैल्यू उन्हें मजबूती देती है। दूसरी ओर प्रीति जिंटा की निजी संपत्ति करीब 183 करोड़ आंकी गई है। पंजाब किंग्स की ब्रांड वैल्यू (900 करोड़) भी हैदराबाद से काफी पीछे है। खिताबी जीत का अभाव और टीम वैल्यू में बड़ा अंतर काव्या को प्रीति से काफी आगे खड़ा करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+