Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आईपीएल का तीसरा मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच है। राजस्थान रॉयल्स गुवाहाटी में अपने दूसरे होम ग्राउंड में खेल रही है। जयपुर के मुकाबले बाद में खेले जाएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स का इस सीजन यह पहला मैच है। टॉस शाम 7 बजे होना था लेकिन बारिश की वजह से देरी हो गई, समय रहते बारिश रुक गई लेकिन वेट आउटफील्ड के कारण देरी हुई। 5 मिनट देरी से हुए टॉस को जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने फील्डिंग करने का फैसला लिया। बारिश के बाद नमी का फायदा उठाने के लिए रियान पराग ने फील्डिंग चुनी।
पिछले सीजन राजस्थान के कप्तान रहे संजू सैमसन आज पीली जर्सी में अपनी पुरानी टीम के सामने हैं। धोनी इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। चोट की वजह से महेंद्र सिंह धोनी कुछ मैचों से बाहर हो गए हैं। रियान पराग राजस्थान रॉयल्स के कप्तान हैं।

रियान पराग असम के रहने वाले हैं, फैन्स के बीच उनका जबरदस्त क्रेज है। गुवाहाटी की पिच बैटिंग करने के लिए अच्छी होती है। राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के ऊपर सभी की नजर रहने वाली है। उनके बल्ले से पिछले सीजन भी तहलका देखने को मिला था।
उधर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के बल्ले से रनों की उम्मीद है। घरेलू क्रिकेट में लगातार वह अच्छा काम करते हुए आए हैं। उनके अलावा आयुष म्हात्रे भी हैं, जिन्होंने हाल ही में भारत की टीम को अपनी कप्तानी में अंडर 19 वर्ल्ड कप का खिताबा दिलाया था।
चेन्नई सुपर किंग्स : संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग XI): यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा












Click it and Unblock the Notifications