Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

RR vs CSK: पुरानी टीम की तबाही देख फूट-फूटकर रो पड़े जडेजा! गुवाहाटी से VIRAL हुआ इमोशनल VIDEO

IPL 2026, RR vs CSK Highlights: गुवाहाटी में IPL 2026 के अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को पूरी तरह से पछाड़ दिया। राजस्थान ने चेन्नई को 127 रन पर ऑल आउट कर दिया और फिर सिर्फ 12.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसने फैंस को झकझोर कर रख दिया।

दरअसल, रवींद्र जडेजा पहली बार अपनी पुरानी टीम चेन्नई के खिलाफ गुलाबी जर्सी में मैदान पर उतरे थे। जब बारसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) के गेंदबाज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के टॉप ऑर्डर के परखच्चे उड़ा रहे थे, तब जडेजा बाउंड्री पर खड़े भावुक नजर आए और उनकी आंखें नम दिख रही थीं।

ravindra jadeja crying video

जिस वक्त चेन्नई महज 60 रन पर 6 विकेट गंवाकर घुटनों पर थी, जडेजा का यह चेहरा देख फैंस पूछने लगे- क्या 'रॉकस्टार' को अपनी पुरानी टीम की ये हालत देख दर्द हो रहा है?

12 साल बाद फिर पहनी पिंक जर्सी

दरअसल, आईपीएल 2026 की ट्रेडिंग डील के तहत रवींद्र जडेजा ने अपनी पहली आईपीएल फ्रेंचाइजी, राजस्थान रॉयल्स में वापसी की है। 12 सफल सीजन तक चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का अभिन्न हिस्सा रहने के बाद, जडेजा अब संजू सैमसन के साथ हुई एक हाई-प्रोफाइल अदला-बदली (Trade) के जरिए रॉयल्स के खेमे में शामिल हुए हैं।

दिलचस्प बात यह है कि इस ट्रेड के लिए जडेजा ने अपनी फीस में भी बड़ी कटौती स्वीकार की है। वह 18 करोड़ की अपनी पुरानी फीस के बजाय 14 करोड़ रुपये की संशोधित फीस (Revised Fee) पर राजस्थान के लिए खेल रहे हैं। वहीं, संजू सैमसन 18 करोड़ रुपये की कीमत के साथ चेन्नई के साथ हैं। करीब एक दशक बाद अपनी पुरानी टीम में लौटे जडेजा के लिए यह सीजन न केवल एक नई शुरुआत है, बल्कि भावनाओं से भरा एक 'इमोशनल' सफर भी साबित हो रहा है।

पहले ही मैच में जडेजा ने दिखाया दम

पिंक जर्सी में पहले ही मैच में जडेजा ने अपनी पुरानी टीम के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 3 ओवर में केवल 18 रन देकर 2 विकेट झटके। मैच के बाद जडेजा ने मुस्कुराते हुए कहा, 'पिंक जर्सी मुझ पर काफी जंच रही है। विकेट थोड़ा चिपचिपा था और गेंद टर्न हो रही थी, बस मैंने सही जगह बॉल डाली और पिच ने अपना काम कर दिया।' उन्होंने महान शेन वार्न को याद करते हुए कहा कि वह हमेशा खुद को 'रॉकस्टार' साबित करने की कोशिश करते रहेंगे।


RR vs CSK Turning Point: कब छिन गया था चेन्नई के हाथ से मैच? किन खिलाड़ियों के कारण हुई करारी हार
RR vs CSK Turning Point: कब छिन गया था चेन्नई के हाथ से मैच? किन खिलाड़ियों के कारण हुई करारी हार

RR vs CSK Highlights: 15 साल के वैभव ने उड़ाए चेन्नई के होश

मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई को 8 विकेट से हराकर अपनी ताकत का लोहा मनवाया। 128 रनों के लक्ष्य को राजस्थान ने मानों खेल-खेल में हासिल कर लिया।

  • वैभव सूर्यवंशी का वर्ल्ड रिकॉर्ड: मात्र 15 साल के इस युवा बल्लेबाज ने 15 गेंदों में अर्धशतक जड़कर सनसनी मचा दी। यह आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज पचासा है।
  • बिखर गई चेन्नई: पहले बल्लेबाजी करने उतरी CSK की टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई। जेमी ओवरटन की 43 रनों की पारी की बदौलत टीम 127 तक पहुंच पाई।
  • संजू सैमसन फेल: ट्रेड होकर चेन्नई पहुंचे संजू सैमसन अपने पहले मैच में बुरी तरह फ्लॉप रहे और महज 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
  • एकतरफा जीत: कप्तान रियान पराग और यशस्वी जायसवाल ने 12.1 ओवर में ही 8 विकेट शेष रहते मैच खत्म कर दिया।
Election 2026

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+