RR vs CSK: चेन्नई के लिए खेलते ही रूठ गई संजू की किस्मत, एक झटके में टूट गया 6 साल पुराना रिकॉर्ड
RR vs CSK: आईपीएल 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में आज वह हुआ जिसकी उम्मीद किसी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैन ने नहीं की थी। संजू सैमसन, जिन्हें इस सीजन में धोनी की विरासत संभालने के लिए पीली जर्सी पहनाई गई, अपनी ही पुरानी टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए।
महज 6 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटते ही संजू के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया, जिसने उनके पिछले 6 सालों की मेहनत पर पानी फेर दिया। एक तरह से संजू सैमसन की किस्मत ने चेन्नई सुपर किंग्स में आते ही तुरंत पलटी मार दी।

6 साल की बादशाहत का हुआ अंत
संजू सैमसन को आईपीएल का सीजन ओपनर किंग कहा जाता है। साल 2020 से लेकर 2025 तक, संजू ने हर बार अपनी टीम के पहले मैच में अर्धशतक या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया था। लेकिन 2026 में जैसे ही टीम बदली, संजू की यह जादुई शक्ति भी खत्म हो गई।
संजू सैमसन का ओपनिंग मैच का तिलिस्म टूटा
- 2020-2025: लगातार 6 सीजन के पहले मैच में 50+ का स्कोर (एक शतक भी शामिल)।
- 2026 (आज): राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मात्र 6 रन (7 गेंद) पर आउट।
क्या पीली जर्सी का प्रेशर ले गए संजू?
विशेषज्ञों के अनुसार संजू आज अपनी पुरानी टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलते हुए थोड़े नर्वस दिखे। जिस टीम की उन्होंने सालों तक कप्तानी की, उसी के गेंदबाजों ने आज उन्हें फंसा लिया। संजू ने एक शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद की लाइन चूक गए और बोल्ड होकर वापस लौट गए। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर ने संजू सैमसन को चलता किया। उनके आउट होते ही स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया, क्योंकि फैंस को उम्मीद थी कि संजू आज धोनी के अंदाज में मैच फिनिश करेंगे।
उधर महेंद्र सिंह धोनी भी आज नहीं खेल रहे हैं। धोनी के बिना चेन्नई सुपर किंग्स छह साल बाद खेल रही है, साल 2019 में धोनी ने चेन्नई का मुकाबला मिस किया था।
-
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
RR vs CSK: IPL में पहली बार होगा ऐसा, मैच से पहले तीन खिलाड़ी बाहर? चेन्नई की बढ़ी टेंशन! -
Shubman Gill ने सड़क पर दौड़ाई करोड़ों की मर्सिडीज, जितने की कार, उतने में मुंबई में आ जाते कई घर! -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
IPL 2026: ट्यूशन पढ़ाकर UPSC की तैयारी करने वाले की IPL में एंट्री! 'बिहार के लाल' पर भारी पड़े अभिनंदन! -
MI vs KKR: आज मुंबई इंडियस की हार पक्की? क्या है 13 साल पुराना शाप जिसने उड़ाई रोहित-हार्दिक की नींद -
रातोंरात चमकी RCB की मालकिन अनन्या बिड़ला की किस्मत, इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स में 400 फीसदी का उछाल -
IPL Mei Aaj Ka Match Free Mei Live Kaise Dekhe: आईपीएल में आज का मैच फ्री में लाइव कैसे देखें- RCB vs SRH -
Aaj Ke Match Mei Kitne Ped Lage: आज के मैच में कितने पेड़ लगे- RCB vs SRH -
MI vs KKR: कौन बनाएगा आज के आईपीएल मैच में सबसे ज्यादा रन? 5 खिलाड़ियों में तूफानी टक्कर -
RCB vs SRH Prediction: मैच से पहले Phalodi Satta Bazar ने बताया विजेता का नाम, क्या सच होगी भविष्यवाणी? -
Ananya Birla 2.25 करोड़ की घड़ी पहनकर पहुंचीं स्टेडियम? मैच से पहले ही छा गईं बिड़ला खानदान की लाडली -
RCB vs SRH: ईशान किशन रचेंगे इतिहास, टॉस करते ही बनाएंगे बड़ा रिकॉर्ड, पिछड़ जाएंगे दिग्गज -
Mumbai Indians के दो बड़े धुरंधर अचानक हुए टीम से बाहर? KKR के खिलाफ मैच से पहले कोच का बड़ा खुलासा -
RCB vs SRH: आरसीबी की खतरनाक चालाकी आई काम, एक दांव से पलट गया गेम, देखती रही हैदराबाद की टीम













Click it and Unblock the Notifications