PBKS vs GT Weather Report: क्या पंजाब-गुजरात आईपीएल मैच में होगी बारिश? कैसा रहेगा चंडीगढ़ में आज का मौसम
PBKS vs GT Weather New Chandigarh: आईपीएल 2026 में आज पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला मुल्लांपुर में खेला जाना है। मैच से पहले फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल मौसम को लेकर है। कल गुवाहाटी में चेन्नई और राजस्थान के मैच में टॉस से पहले बारिश ने दस्तक दे दी थी।
मौसम वेबसाईट एक्युवेदर के अनुसार न्यू चंडीगढ़ में दिन के समय तापमान करीब 30 डिग्री के आसपास रहेगा, जो शाम होते-होते गिरकर 16 से 20 डिग्री तक पहुंच सकता है। आसमान में हल्के बादल जरूर रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना बेहद कम यानी 10 प्रतिशत से भी नीचे बताई गई है। ऐसे में पूरे 20 ओवर का मुकाबला बिना किसी रुकावट के खेले जाने की उम्मीद है।

हालांकि मौसम साफ रहने के बावजूद एक चीज जरूर मैच पर असर डाल सकती है वह है ओस। मुल्लांपुर के इस मैदान पर शाम के समय ओस गिरने की संभावना रहती है, जिससे दूसरी पारी में गेंदबाजी करना मुश्किल हो सकता है। यही वजह है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है। कुल मिलाकर आज का मुकाबला पूरी तरह खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा, क्योंकि मौसम इसमें कोई बड़ी भूमिका निभाता नजर नहीं आ रहा। हालांकि मुकाबले के दौरान बादल छाए रह सकते हैं।
PBKS vs GT मैच की पिच रिपोर्ट
जहां तक पिच का सवाल है, तो शुरुआती समय में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। पिच के ऊपर घास की पतली परत होने की वजह से बल्लेबाजों को परेशानी हो सकती है। मैच आगे बढ़ने के दौरान बैटिंग करना आसान होगा।
गुजरात टाइटंस
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, एम शाहरुख खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, राशिद खान, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, जेसन होल्डर, ल्यूक वुड, वाशिंगटन सुंदर, टॉम बैंटन, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु, अशोक शर्मा।
पंजाब किंग्स
प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, बेन ड्वारशुइस, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मार्को जानसन, विजयकुमार वैशाक, लॉकी फर्ग्यूसन, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, नेहल वढेरा, हरप्रीत बराड़, कूपर कोनोली, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद।












Click it and Unblock the Notifications