IPS Anshika Verma ने शादी के बाद खेल-खेल में IPS पति केके बिश्नोई को कैसे पछाड़ा? घूंघट में छिपा था राज!
IPS Anshika Verma IPS KK Bishnoi Ring Ceremony Video: उत्तर प्रदेश के दो IPS अधिकारियों की शादी अभी सुर्खियों से बाहर नहीं आई थी कि नई नवेली दुल्हन ने ससुराल पहुंचते ही तहलका मचा दिया। 31 मार्च 2026 को IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई (Krishna Kumar Bishnoi) अपनी पत्नी IPS अंशिका वर्मा (Anshika Verma) को लेकर बाड़मेर के धोरीमन्ना स्थित पैतृक घर पहुंचे।
यहां ससुराल में पहुंचते ही अंशिका ने कृष्ण कुमार बिश्नोई को चारों खाने चित्त कर दिया। घूंघट ओढ़े अंशिका ने पलक झपकते ही पति को पछाड़ दिया। घूंघट के पीछे छिपा वो राज अब सबके सामने आ चुका है। आइए जानते हैं विस्तार से...

IPS Anshika Verma IPS KK Bishnoi Video: घूंघट में छिपा राज क्या था?
अंगूठी ढूंढने की रस्म में दुल्हन IPS अंशिका वर्मा ने घूंघट में मुंह छिपाए हुए अपने IPS पति केके बिश्नोई को सीधा हराया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि अंशिका ने चंद सेकंड में अंगूठी निकाल ली। रस्म कराने वाली महिला भी घूंघट में थी, जिससे पूरा माहौल और पारंपरिक लग रहा था। केके बिश्नोई ने मजाकिया अंदाज में कहा कि लगता है मैच पहले से फिक्स है। सोशल मीडिया पर लोग इसे 'दुल्हन की जीत' बता रहे हैं।

घूंघट के पीछे छिपी अंशिका की चपलता और आत्मविश्वास ने सबको हैरान कर दिया। अहम बात यह है कि अंगूठी ढूंढने की रस्म कराने वाली महिला भी घूंघट में नजर आ रही हैं। बार-बार अंशिका वर्मा की जीत पर केके बिश्नोई ने मजाकिया अंदाज में कहा कि लगता है मैच पहले से फिक्स है।

शादी के वो वायरल पल जो सुर्खियों में छाए
जोधपुर की भव्य शादी में कई रस्में वायरल हो चुकी हैं, लेकिन कुछ पल चर्चा का विषय बन गए:
- दूध पिलाई रस्म: दूल्हा केके बिश्नोई अपनी मां का दूध पीते नजर आए। बिश्नोई समुदाय की इस परंपरा को बेहद नाटकीय तरीके से दिखाया गया। कई लोगों ने इसे 'असहज' बताया।

- घूंघट विवाद: IPS अधिकारी अंशिका वर्मा घूंघट में दिखीं। कुछ ने परंपरा कहा, तो कुछ ने इसे 'प्रतिगामी' बताते हुए सवाल उठाया कि सत्ता के पद पर बैठी महिला को घूंघट क्यों?
भव्यता बनाम लोक सेवक की छवि

दो IPS अधिकारियों की शादी में खर्चे, डिजाइनर कपड़े और राजस्थानी महल का माहौल अम्बानी स्टाइल में था। लेकिन यह भव्यता लोक सेवकों की छवि से मेल खाती है या नहीं-यह सवाल कई लोगों के मन में है।
एक तरफ लोग 'संस्कृति' और 'टीम इंडिया' का बचाव कर रहे हैं, वहीं UPSC की तैयारी कर रहे युवा और आम परिवार सोच रहे हैं कि सत्ता में पहुंचने के बाद निजी जीवन कैसा होना चाहिए। अंशिका वर्मा ने घूंघट के पीछे से जो राज दिखाया-वो सिर्फ अंगूठी वाली रस्म नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, चपलता और खेल-खेल में जीत का था। लेकिन पूरा आयोजन एक बड़ा सवाल छोड़ गया है। जब आप देश की सेवा करते हैं, तो आपके निजी पल भी सिर्फ निजी नहीं रह जाते।












Click it and Unblock the Notifications