IPL के LIVE मैच में गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, फिर मच गया बवाल! हुआ कुछ ऐसा कि अटक गई फैंस की सांसें?
IPL 2026 MI vs KKR Video Viral: मुंबई इंडियंस ने केकेआर को 6 विकेट से रौंदकर इतिहास रचते हुए आईपीएल 2026 का आगाज जीत के साथ किया। इस जीत के साथ ही मुंबई ने सीजन का पहला मैच हारने का 13 साल पुराना खराब रिकॉर्ड तोड़ दिया है। टीम ने आखिरी बार 2012 में अपना ओपनिंग मुकाबला जीता था। केकेआर के 221 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने महज 19.1 ओवर में जीत हासिल की।
लाइव मैच में प्रपोजल का वीडियो वायरल (IPL 2026 MI vs KKR Video Viral)
इस मैच को एक फिल्मी प्रपोजल के लिए भी याद किया जाएगा। स्टैंड्स में एक मुंबई फैन ने अपनी केकेआर फैन पार्टनर को प्रपोज किया। लेकिन यह रोमांटिक पल उस समय कॉमेडी ऑफ एरर्स में बदल गया जब अंगूठी लड़के के हाथ से फिसलकर नीचे गिर गई। मैच के दौरान जब कैमरा स्टैंड्स की ओर मुड़ा तो एक युवक घुटनों के बल बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करता नजर आया।

प्रपोज करते समय मचा बवाल
शख्स ने नीली जर्सी पहनी थी और लड़की बैंगनी जर्सी में थी। जैसे ही उसने अंगूठी निकाली, वह हाथ से फिसलकर सीटों के नीचे गिर गई। अंगूठी गिरते ही आसपास बैठे दर्शक और कैमरा क्रू उसे ढूंढने में जुट गए। कुछ ही पलों की मशक्कत के बाद रिंग मिल गई और युवक ने दोबारा प्रपोज किया। लड़की ने हां कहा और दोनों ने एक-दूसरे को गले लगा लिया।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस 24 सेकंड के वीडियो को अपने आधिकारिक हैंडल पर शेयर करते हुए बंगाली में लिखा- 'शेई प्रोथम भालोबाशार फीलिंग' (वही पहले प्यार वाली फीलिंग)। मैदान पर भी मुकाबला बेहद कड़ा था। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 220/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया। अजिंक्य रहाणे (67) और अंगकृष रघुवंशी (51) की पारियों के दम पर KKR मजबूत दिख रही थी।
लेकिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने 19.1 ओवर में ही 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली। रोहित शर्मा के 78 और रेयान रिकेल्टन के 81 रनों ने जीत की राह आसान की। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस ने 13 साल बाद अपना सीजन का ओपनिंग मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications