'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ
Adam Zampa: ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम जैम्पा (Adam Zampa) ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है। दुनिया की सबसे अमीर लीग मानी जाने वाली आईपीएल (IPL) को लेकर जैम्पा ने दावा किया है कि भारतीय लीग में उन्हें उनकी काबिलियत के हिसाब से पर्याप्त पैसा नहीं मिलता है। इसी वजह से उन्होंने आईपीएल के बजाय पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) को तवज्जो देने का फैसला किया है।
एडम जैम्पा आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स जैसी बड़ी टीमों का हिस्सा रह चुके हैं, उन्होंनेहाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी नाराजगी जाहिर की। उनका मानना है कि आईपीएल के ऑक्शन में स्पिनर्स को अक्सर वह वैल्यू नहीं मिलती जो तेज गेंदबाजों या बल्लेबाजों को मिलती है।

जैम्पा का यह बयान चौंकाने वाला है क्योंकि आईपीएल का कुल बजट किसी भी अन्य लीग से कई गुना ज्यादा है। हालांकि पीएसएल में प्लेटिनम कैटेगरी के खिलाड़ियों को एक निश्चित बड़ी राशि मिलती है, जबकि आईपीएल में ऑक्शन की वजह से कभी-कभी बड़े खिलाड़ियों को कम बेस प्राइस पर रुकना पड़ता है। जैम्पा शायद इसी ऑक्शन सिस्टम से खुश नहीं हैं।
आईपीएल से कम मिल रहा पैसा
भारतीय फैंस का तर्क है कि आईपीएल के एक सीजन का बजट पीएसएल के पूरे टर्नओवर से ज्यादा है। जैम्पा ने बयानबाजी जरूर की है लेकिन पीएसएल में उनको आईपीएल से काफी कम पैसा मिल रहा है। भारत से मिलने वाली रकम से काफी कम पैसा वह पाकिस्तान में ले रहे हैं।
धन राशि में कितना आया अंतर
सनराइजर्स हैदराबाद ने उनको मेगा ऑक्शन के समय 2 करोड़ 40 लाख रुपये की धन राशि के साथ खरीदा था। पीएसएल में वह कराची किंग्स में शामिल हुए हैं। पाकिस्तान की करेंसी के हिसाब से वह 4 करोड़ 50 लाख में खेल रहे हैं, यही रकम भारतीय करेंसी में 1 करोड़ 51 लाख हो जाती है। पीएसएल से उनको पैसों के मामले में बड़ा नुकसान हुआ है लेकिन बयानबाजी से सुर्खियां बटोर रहे हैं।
🚨 ADAM ZAMPA OPENES UP WHY HE CHOSE TO PLAY PSL OVER IPL: 🇵🇰>🇮🇳
Adam Zampa said, "I pulled out of the IPL this year. To be brutally honest, for someone with my skill set, I just don’t get the money that is there for other skill sets. And for the amount of time that the IPL… pic.twitter.com/7nhawPpnEX
— Abdullah. (@Abdullahh_56) March 31, 2026
विवादों से पुराना नाता
यह पहली बार नहीं है जब जैम्पा ने आईपीएल से दूरी बनाई है। इससे पहले भी उन्होंने वर्कलोड मैनेजमेंट और निजी कारणों का हवाला देकर लीग के बीच से नाम वापस लिया है। लेकिन इस बार पैसे को आधार बनाना बीसीसीआई और आईपीएल फ्रेंचाइजी को नागवार गुजर सकता है।
-
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
कौन हैं अशोक शर्मा? 150 की रफ्तार से सनसनी मचाने वाला राजस्थान का वो छोरा, जिसे शुभमन गिल ने थमाई GT की कैप -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 31 March: PBKS vs GT आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा? -
IPL की नई नेशनल क्रश बनीं अनन्या बिड़ला! काव्या मारन और प्रीति जिंटा की खूबसूरती भी पड़ी फीकी? -
PBKS vs GT Weather Report: क्या पंजाब-गुजरात आईपीएल मैच में होगी बारिश? कैसा रहेगा चंडीगढ़ में आज का मौसम -
RR vs CSK: चेन्नई के लिए खेलते ही रूठ गई संजू की किस्मत, एक झटके में टूट गया 6 साल पुराना रिकॉर्ड -
Aaj Ke Match Mei Kitne Ped Lage: आज के मैच में कितने पेड़ लगे- RR vs CSK -
IPL 2026: मैच देखने 25 करोड़ की घड़ी पहनकर पहुंचीं Radhika Ambani! आखिर इतनी महंगी क्यों है ये वॉच? -
RR VS CSK: Shivam Dube को लगी किसकी नजर, IPL में आते ही थम गया बल्ला, क्या मैच देखने पहुंचीं थी बहन? -
RR vs CSK: धोनी नहीं तो जीत भी नहीं? कब-कब थाला के बिना खेली है CSK? 19 सालों में ऐसा रहा है रिकॉर्ड -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 30 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RR vs CSK -
RR vs CSK: IPL में पहली बार होगा ऐसा, मैच से पहले तीन खिलाड़ी बाहर? चेन्नई की बढ़ी टेंशन!












Click it and Unblock the Notifications