दिल्ली से दुबई जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, कराची में इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली, 05 जुलाई: राजधानी दिल्ली से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-11 में तकनीकी खराबी आने के बाद उसकी कराची (पाकिस्तान) में इमरजेंसी लैंडिंग की गई है। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। स्पाइसजेट कंपनी के स्पोक्सपर्सन ने इमरजेंसी लैंडिंग की जानकारी देते हुए बताया कि कोई आपात स्थिति घोषित नहीं की गई और विमान की सामान्य लैंडिंग हुई। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। स्पाइसजेट की दिल्ली-दुबई उड़ान को कराची की ओर मोड़ दिया गया था क्योंकि फ्यूल इंडिकेटर खराब हो गया था।

SpiceJet

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक स्पाइसजेट प्रवक्ता ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि स्पाइसजेट B737 विमान (दिल्ली-दुबई) को कराची की ओर मोड़ दिया गया है। इंडिकेटर लाइट खराब होने की वजह से विमान कराची में सुरक्षित उतर गया और यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है।

स्पाइसजेट स्पोक्सपर्सन ने आगे बताया फ्लाइट के साथ किसी भी खराबी की पहले कोई रिपोर्ट नहीं थी। यात्रियों को जलपान कराया गया है। एक रिप्लेसमेंट एयरक्राफ्ट पाकिस्तान के कराची भेजा जा रहा है, जो यात्रियों को दुबई ले जाएगा।

वहीं अब इस घटना पर अब नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) का बयान आया है। डीजीसीए अधिकारियों ने बताया कि चालक दल ने बाएं टैंक से ईंधन की मात्रा में उस वक्त असामान्य कमी देखी गई थी, जब वो हवा में था। एटीसी के सहयोग से विमान को कराची भेजा गया। उड़ान के बाद निरीक्षण के दौरा बाएं मुख्य टैंक से कोई रिसाव नहीं देखा गया।

हाल ही में 2 जुलाई को भी स्पाइसजेट के विमान में तकनीकी खामी आई थी। उस दौरान दिल्ली से जबलपुर जा रहे फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। उस वक्त कैबिन में धुआं उठता हुआ देखा गया था। बता दें कि पिछले 17 दिनों में स्पाइसजेट की फ्लाइट में इस तरह की यह छठी घटना है। सभी घटनाओं की डीजीसीए की ओर से जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+