कोच्चि में एयरपोर्ट पर बुजुर्ग यात्री बोला बम, फ्लाइट पर चढ़ने से रोका गया
कोच्चि, 03 जुलाई। कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को एक कपल को विमान के भीतर बोर्ड करने से रोक दिया गया। दरअसल युवक से जब चेक इन के समय पूछा गया कि आपके लगेज में क्या है तो उन्होंने बम बता दिया। जिसके बाद 63 साल के बुजुर्ग और उनकी पत्नी को फ्लाइट में बोर्ड करने से रोक दिया गया। शनिवार को देर रात तकरीबन 1.30 बजे दंपति को फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया गया। एयरपोर्ट स्टाफ ने चेकइन काउंटर पर बुजुर्ग यात्री से पूछा था कि आपके लगेज में क्या है, लेकिन बुजुर्ग यात्री ने लगेज में बम बताकर वहां के लोगों में चिंता को बढ़ा दिया जिसके बाद एयरपोर्ट सिक्योरिटी ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया और बाद में जमानत पर रिहा किया।

हालांकि बाद में यह बात सामने आई कि व्यक्ति ने ऐसे ही मजाक में यह शब्द कहा था। लेकिन एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी की वजह से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने इसे हिदायत के साथ जमानत पर रिहा कर दिया। पुलिस ने बुजुर्ग यात्री को हिदायत देते हुए कहा कि भविष्य वह में वह इस तरह की हरकत ना करें।












Click it and Unblock the Notifications