लोकसभा चुनाव: AAP ने लॉन्‍च किया थीम सॉन्‍ग, कार्यक्रम में केजरीवाल की कुर्सी रखी गई खाली

लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने इलेक्‍शन थीम सॉन्‍ग गुरुवार को लॉन्‍च किया है। दिल्‍ली आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्‍ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने इलेक्‍शन थीम सॉन्‍ग लॉन्‍च किया।

aap

आम आदमी पार्टी की इलेक्‍शन थीम सॉन्‍ग लॉन्‍च करते हुए गोपाल राय ने कहा दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल को अपना सीएम बनाया है। आज के कार्यक्रम में, हम एक संदेश देना चाहते थे कि उनकी सीट खाली हो सकती है और वह कर सकते हैं।

इसके साथ ही गोपाल राय जेल में हो, लेकिन उनकी आत्मा हमारे साथ है। मुझे विश्वास है कि हम अपने थीम सॉन्ग से लोगों को एकजुट करेंगे। दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल की लड़ाई लड़ रहे हैं। यह चुनाव अब एक चुनाव नहीं बल्कि एक आंदोलन है।

गोपाल राय ने कहा आप चुनावी कैंपेन के बाद अब थीम सॉन्ग लॉन्‍च कर रही है। आप नेता ने लोगों को याद दिलाया अरविंद केजरीवाल ने यहीं से लोकसभा कैंपेन लॉन्च किया था और नारा दिया था कि संसद में भी केजरीवाल लेकिन तब हमें नहीं पता था कि केंद्र सरकार इतनी डरी हुई है कि उन्हें जेल में डाल देगी।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा आज इस मंच पर जाे एक कुर्सी खाली है वो कुर्सी अरविंद केजरीवाल की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब तक सबसे बहुमत वाली सरकार अरविंद केजरीवाल की रही।

उन्‍होंने कहा इन दस सालों में दिल्‍ली के अलावा पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी। यहां तक की गोवा विधानसभा चुनाव में 2 विधायक, गुजरात में 5 विधायक आप के बने।

इसके आलवा दिल्‍ली MCD में पिछले 15 सालों से काबिज भारतीय जनता पार्टी को आम आदमी पार्टी ने खदेड़ा। इसक वजह है कि हमारे नेता अरविंद केजरीवाल जी को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया है।

इसके साथ ही मोदी सरकार और भाजपा को तानाशाह बताते हुए संजय सिंह ने दावा किया कि 2024 के बाद से देश में चुनाव खत्‍म हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+