चीन एक नया पैंतरा, POK के पास बना रहा सड़क, सैटेलाइट तस्वीरों को लेकर बड़ा दावा
पीओके के करीब सड़क निर्माण को लेकर एक बार फिर चीन की एक्टिविटी देखी गई। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के हिस्से में चीन एक सड़क निर्माण कर रहा है। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ईएसए द्वारा कैप्चर की गई तस्वीरों से पता चला है कि सियाचिन के उत्तर में चीन बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा देने की प्रयास में जुटा है। माना जा रहा है कि ये चीनी अभियान का एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य भारत की सुरक्षा पर असर डालना हो सकता है।
सियाचिन ग्लेशियर और पूर्वी लद्दाख की सुरक्षा भारतीय सुरक्षा तंत्र की प्राथमिकता पर रहता है। भारतीय सेना के फायर एंड फ्यूरी कोर के पूर्व कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राकेश शर्मा के मुताबिक पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र में बन रही सड़क पूरी तरह से अवैध है और भारत को चीन के साथ अपना राजनयिक विरोध दर्ज कराना चाहिए।

चीन सियाचिन ग्लेशियर के करीब अवैध रूप से कब्जे वाले कश्मीर के एक हिस्से में एक कंक्रीट सड़क का निर्माण कर रहा है, जिसे दुनिया का सबसे ऊंचा युद्धक्षेत्र माना जाता है। सैटेलाइट तस्वीरों को लेकर रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैटेलाइट छवियों से पता चलता है कि सड़क का मूल मार्ग पिछले साल जून और अगस्त के बीच रखा गया था। इस निर्माण का उद्देश्य भारत की सुरक्षा के लिए चुनौती खड़ी करना हो सकता है।
शक्सगाम घाटी पीओके का एक अहम हिस्सा है, जिसे 1963 में चीन को सौंप दिया गया था। चीन के झिंजियांग में राजमार्ग G219 के विस्तार के तहत इस हिस्से को सड़क मार्ग से जोड़ा जा रहा है। सियाचिन ग्लेशियर भारत का सबसे उत्तरी हिस्सा है। इस क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए सियाचिन ग्लेशियर में इंदिरा कोल से लगभग 50 किमी उत्तरी हिस्से में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पिछले साल दो बार दौरा कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications