जेल का जवाब वोट से संकल्प सभा में आतिशी बोलीं- केजरीवाल की गिरफ्तारी से आहत वोटर चुनाव में देंगे AAP का साथ
दिल्ली के न्यू कोंडली में दिल्ली सरकार की मंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आशिशी ने 'जेल का जवाब वोट से' संकल्प सभा की और केजरीवाल गिरफ्तारी और उन्हें जेल में भेजे जाने को लेकर भाजपा को जमकर घेरा।

बता दें शराब नीति धोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में बंद हैं। आम आदमी पार्टी केजरीवाल की गैरमौजूदगी में लोकसभा चुनाव के कैंपेन चला रही है। आप ने अपनी इस कैंपेन का नाम जेल का जवाब वोट से रखा है। जिसके तहत आप जेल का जवाब वोट से संकल्प सभा आयोजित कर रही है।
इसी क्रम में दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने भी संकल्प सभा आयोजित की। जिसमें आतिशी ने कहा केजरीवाल ने लोगों को मुफ्त शिक्षा, मुफ्त दवा दी और मुफ्त बस यात्रा कराई और 24 घंटे बिजली दी। इसलिए दिल्ली के लोंगो ने आप उम्मीदवार को जिताने का भरोसा दिया है।
ईस्ट दिल्ली के आप प्रत्याशी संदीप कुमार के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंची आतिशी ने कहा केजरीवाल सिर्फ मुख्यमंत्री नहीं वो दिल्ली वालों के बेटे और भाई हैं। उन्होंने बच्चों को फ्री शिक्षा, महिलाओं को मुफ्त बस और लोगों को फ्री बिजली दी उन्हीं केजरीवाल को भाजपा ने जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है जिससे दिल्ली की जनता बहुत आहत हुई, जिसका बदला जनता चुनाव में आप को वोट देकर लेगी।












Click it and Unblock the Notifications