खराब मौसम के चलते दिल्ली में 15 विमानों को किया गया डायवर्ट
दिल्ली में अचानक से मौसम खराब होने से कई विमानों को डायवर्ट किए जाने की खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार कुल 15 विमानों को दिल्ली में डायवर्ट किया गया है। जिसमे से 9 फ्लाइट्स को जयपुर, दो को अमृतसर, दो को लखनऊ डायवर्ट किया गया है। जबकि एक विमान को मुंबई और एक को चंडीगढ़ डायवर्ट किया गया है।
बता दें कि देश की राजधानी में मंगलवार की शाम अचानक से मौसम में बदलाव देखने को मिला। भीषण गर्मी से परेशान दिल्लीवासियों को तेज हवाओं के साथ बारिश ने कुछ हद तक राहत देने का काम किया। तेज हवाओं और खराब मौसम का असर हवाई यात्रा पर देखने को मिला।

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली से चेन्नई जा रहा विमान पांच घंटे विलंब से पहुंचा जबकि विस्तारा के अधिकारी ने बताया कि पुणे और रांची से आ रही दो विमानों को डायवर्ट किया गया है।
वहीं खराब मौसम की वजह से देहरादून से आने वाली कई फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया है। दिल्ली से देहरादून जा रहे एक विमान को खराब मौसम की वजह से वापस दिल्ली लौटना पड़ा। कई विमानों को नई दिल्ली भी डायवर्ट किया गया।
मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि इस पूरे हफ्ते आसमान साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। हालांकि इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं। इस पूरे हफ्ते दिल्ली का तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 27 अप्रैल को पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।












Click it and Unblock the Notifications