Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में गर्मी का सितम जारी, जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर में मौसम?

Weather Updates: अप्रैल महीने में ही गर्मी ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं, कई राज्यों में हीटवेव चल रही है, जिसके कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। लोग ये सोचकर दुखी और परेशान हैं कि अभी जब गर्मी का ये हाल है तो फिर मई-जून में क्या होगा?

Aaj Ka Mausam

भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज दिल्ली में वैसे तो मौसम खुला हुआ है लेकिन शाम तक कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

मालूम हो कि एक-दो दिनों से दिल्ली में मौसम सुहाना बना हुआ है क्योंकि यहां पर हल्की बूंदाबांदी हुई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आज भी दिल्ली में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। आज यहां अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आस-पास रह सकता है।

राजधानी में प्रदूषण पहले से काफी बेहतर स्थिति में

दिल्ली में हल्की बूंदा-बांदी का सिलसिला एक-दो दिन यूं ही चलता रहेगा। वैसे इन दिनों राजधानी में प्रदूषण पहले से काफी बेहतर स्थिति में है ।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 129 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 149 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 119 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 129 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -127 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -116 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

बिहार में लू को लेकर अलर्ट जारी

अगर अन्य राज्यों की बात करें तो बिहार में इस वक्त भीषण गर्मी पड़ रही है। पटना समेत कई जिलों में लू के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया। आज पटना का तापमान चालीस पार जा सकता है।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम

यूपी में भी भीषण गर्मी पड़ रही है, यहां भी लखनऊ समेत कई जिलों में भी हीटवेव के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में भी अलर्ट जारी

इन सबके अलावा पंजाब,हरियाणा, एमपी, छत्तीसगढ़ में भी लू के लिए अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं हिमाचल, उत्तराखंड ,कश्मीर, असम, सिक्किम, त्रिपुरा , कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में भी जोरों की गर्मी पड़ रही है और यहां पर हल्की बरसात हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+