अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP की डॉक्टरों की विंग ने किया प्रदर्शन
Arvind Kejriwal Arrest: शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में बंद हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल को अरेस्ट किया था। जिसके बाद से लगातार आम आदमी पार्टी केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर प्रदर्शन कर रही है।

बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और जेल में उन्हें इंसुलिन दिए जाने पर विवाद को लेकर AAP नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम आदमी पार्टी की डॉक्टरों के विंग ने विरोध प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी की डॉक्टरों की विंग में शामिल चिकित्सक वाइट एप्रेन पहनकर दिल्ली की सड़कों पर प्रदर्शन किया और जेल का जवाब वोट से के नारे लगाए। बता दें आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में जेल का जवाब वोट से कैंपेन शुरू की है।
#WATCH दिल्ली: शराब नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और जेल में उन्हें इंसुलिन दिए जाने पर विवाद को लेकर AAP नेताओं, कार्यकर्ताओं और उसके डॉक्टरों के विंग ने विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/MnRcGrMucm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2024












Click it and Unblock the Notifications