AAP सांसद संजय सिंह का दावा- दिल्ली के वोटर यहां की सातों सीट INDIA गठबंधन को देने जा रही
दिल्ली लोकसभा चुनाव से आम आदमी पार्टी की जीत के लिए संजय सिंह चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोक रहे हैं। बुधवार को आप सांसद संजय सिंह ने आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार करते हुए दावा किया कि दिल्ली की जनता जेल का जवाब वोट से देने जा रही है।

संजय सिंह ने कहा अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ जनता के मन में गुस्सा है, रोष है। यहां तक की भाजपा के लोगों के मन में भी इस बात का दुख है कि अरविंद केजरीवाल जिन्होंने उनके बच्चों के लिए भी अच्छी शिक्षा और बिजली पानी का इंतजाम किया, फ्री बस की यात्रा का इंतजाम किया उनको जेल में डाल कर PM मोदी ने गलत किया है। पूरी दिल्ली सातों सीट INDIA गठबंधन को देने जा रही है।
गौरतलब है कि दिल्ली में कुल सात लोकसभा सीटें हैं और वर्तमान समय में सातों सीटों पर भाजपा सांसद हैं वहीं इस चुनाव में भाजपा को हराने के लिए इंडिया गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दिल्ली की सात सीटों पर इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रहे हैं। सीटों के बंटवारे के तहत दिल्ली की चार सीटों पर आम आदमी पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारे हैं। वहीं कांग्रेस ने तीन सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारा है।












Click it and Unblock the Notifications