AAP के संजय सिंह का दावा- 5G घोटाला सबसे बड़ा घोटाला होने जा रहा है

केंद्र सरकार ने 2जी मामले में अपने फरवरी 2012 के फैसले में संशोधन की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। इसके बाद आम आदमी पार्टी के राज्‍यभा सांसद और नेता संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी को देश की सबसे बड़ी भ्रष्‍ट पार्टी बताया है। इसके साथ ही संजय सिंह ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपने "अमीर दोस्तों" को फायदा पहुंचाने के लिए 5जी घोटाला किया।

sanjay singh

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट का किया रुख

बता दें केंद्र ने 2जी मामले में अपने फरवरी 2012 के फैसले में संशोधन की मांग करते हुए सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में अपील की है, याद रहे इस केस में निर्देश दिया गया कि 2जी स्पेक्ट्रम का आवंटन नीलामी के माध्यम से किया जाना चाहिए। केंद्र ने अपनी याचिका में कानून के मुताबिक प्रशासनिक प्रक्रिया के जरिए स्पेक्ट्रम आवंटन की अनुमति देने की मांग की है।

पीएम मोदी देश नहीं दोस्‍त को फायदा देना चाहते हैं

इस पर आप सांसद संजय सिंह ने कहा देश को नहीं, दोस्त को फायदा पहुंचाना चाहते हैं मोदी जी (मोदीजी चाहते हैं कि देश को नहीं बल्कि उनके दोस्तों को फायदा हो। उन्‍होंने कहा जब 2जी स्पेक्ट्रम मामला उजागर हुआ, तो स्थानीय भाजपा नेता से लेकर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी तक सभी ने पहले आओ-पहले के आधार पर हर कोने में विरोध प्रदर्शन किया। वहीं अब उसी पार्टी ने संसद में इस नीति को मंजूरी दे दी जब दोनों सदनों के लगभग 150 सांसद निलंबित कर दिया गया और सदन में मौजूद नहीं रहे।

5G घोटाला सबसे बड़ा घोटाला बनने जा रहा है

आप सांसद ने कहा भाजपा ने पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर 5जी स्पेक्ट्रम लाइसेंस को लागू करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की शरण में गई है। उन्‍होंने कहा आप सभी देखेंगे यह 5G घोटाला देश का अब तक का सबसे बड़ा घोटाला साबित होने वाला है । मोदी जी ने एयरपोर्ट, रेलवे, बिजली अपने दोस्तों को दे दी। अब वह 5G स्पेक्ट्रम लाइसेंस देकर भी उन्हें फायदा पहुंचाना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+