AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा आरोप- पीएम मोदी CCTV से कर रहे निगरानी, केजरीवाल जेल में लगा रहे झाड़ू

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। 21 मार्च को गिरफ्तारी के बाद कुछ दिन ईडी रिमांड में रहने के बाद केजरीवाल दिल्‍ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। मंगलवार को एक बार फिर केजरीवाल की न्‍यायिक हिरासत कोर्ट ने 7 मई तक बढ़ा दी है। इस सबके बीच आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा आरोप लगाया है।

sanjay singh
संजय सिंह ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीसीटीवी के जरिए जेल में बंद अरविंद केजरीवाल की निगारानी कर रहे हैं। इसके साथ ही संजय सिंह ने आरोप लगाया कि केजरीवाल से तिहाड़ जेल में झाड़ू लगवाई जा रही है।

इसके साथ ही संजय सिंह ने कहा दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल का आफिस भी तिहाड़ जेल में बंद केजरीवाल की निगरानी में लगा हुआ है।मंगलवार को एक प्रेस कान्‍फ्रेंस में संजय सिंह ने कहा दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल रोज तिहाड़ जेल में झाड़ू लगा रहे हैं।

उन्‍होंने कहा आज मैं जो सच बताने जा रहा हूं उसे सुनकर आप सब हैरान हो जाएंगे। दिल्‍ली की तिहाड़ जेल केजरीवाल के लिए यातना गृह बन चुका है। संजय सिंह ने कहा आपको याद होगा हिटलर भी अपने विरोधियों के लिए ऐसे ही यातना गृह बनाता था, आज भी वो ही हो रहा है।

संजय सिंह ने दावा किया कि तिहाड़1 जेल में बंद केजरीवाल पर पीएमओ और एलजी आफिस 24 घंटे निगरानी रख रहा है। संजय सिंह ने सवाल किया कि आखिर इतनी निगरानी क्‍यों है? वो क्‍या देख रहे हैं? केजरीवाल जेल में क्‍या लिख पढ़ रहे हैं, उन्‍हें खाना मिला की नहीं?

आप सांसद ने कहा आप ये देखना चाहते हैं कि केजरीवाल कितने बीमार हुए उनका स्‍वास्‍थ बिगड़ा या नहीं? वो ये देखना चाहते हैं कि केजरलवा टूटे या नहीं उनका मनोबल कितना टूटा? उन्‍होंने कहा एलजी भी इसी काम में लगे हुए हैं। एलजी अपना काम छोड़कर बस ये देखने में लगे हुए हैं कि केजरीवाल को कितना प्रताड़ना दी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+