Delhi: इंडिया गेट के पास आईसक्रीम विक्रेता की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार
दिल्ली में इंडिया गेट के सामने सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक आईसक्रीम विक्रेता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान प्रभाकर के तौर पर हुई है।
पुलिस ने बताया कि हमे बुधवार की शाम एक आईसक्रीम विक्रेता पर हमले की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद पुलिस पीड़ित को अस्पताल लेकर पहुंची। बाद में अस्पताल में पीड़ित की चाकू के घाव की वजह से मौत हो गई।

शुरुआती जांच में ऐसा लगता है कि लड़ाई के बीच आईसक्रीम विक्रेता पर चाकू से हमला किया गया। पीड़ित को तीन जगह घाव आए। इसमे से एक घाव काफी गहरा था, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। हमने पीड़ित के बैग से कुछ पैसे और एक घड़ी बरामद की है। इस मामले में धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
वहीं इस हत्याकांड का आरोपी फरार है। आरोपी की पहचान सीसीटीवी कैमरे की मदद से कर ली गई है। घटनास्थल के पास दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगा था, जिसकी मदद से आरोपी की पहचान कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है, साथ ही आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications