'दम हो तो 500 पार का नारा लगाए', CM मोहन यादव ने कांग्रेस को दिया चैलेंज

इंदौर में BJP प्रत्याशी शंकर लालवानी ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया है, जहां नामांकन दाखिल करने से पहले आयोजित की गई रैली में बीजेपी की सियासी शक्ति देखने मिली। इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव समेत तमाम दिग्गज नेताओं ने बीजेपी कार्यकर्ताओं में रिकॉर्ड जीत का जोश भरते हुए अबकी बार 400 पार का नारा बुलंद किया है।

BJP प्रत्याशी शंकर लालवानी के नामांकन दाखिल करने से पहले आयोजित की गई रैली में सीएम डॉ. मोहन यादव, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते, सत्यनारायण सत्तन, कृष्णमुरारी मोघे, लोकसभा प्रभारी सुमेर सिंह सोलंकी, नगर अध्यक्ष गौरव रणदीवे, जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव मौजूद रहे।

Indore

BJP प्रत्याशी शंकर लालवानी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए CM मोहन यादव ने कहा की, इंदौर में ताई ने बार-बार जीत कर कीर्तिमान बनाया। मैं गारंटी देता हु की पूरे देश में मोदी के नाम की आंधी चल रही है। राहुल गांधी की बात को कोई भी सीरियस नही लेता। हम भगवा को मानने वाले लोग है। हमे मुस्लिम चाहिए लेकिन अब्दुल कलाम जैसे। कांग्रेस ने देश का विभाजन किया। लालवानी की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा की, नागरिकता को लेकर आपने अच्छा काम किया है। यह चुनाव पीएम मोदी की सरकार बनाकर देश को हर क्षेत्र में मजबूत करने का चुनाव है।

अबकी बार 400 पार का नारा देते हुए डॉ. मोहन यादव ने कहा की, कांग्रेस में दम हो तो वे 500 पार का नारा लगाए। हम मध्य प्रदेश के 29 में से 29 सीटों पर प्रचंड बहुमत से विजय प्राप्त करेंगे। यादव ने आगे कहा की, किसी भी कीमत पर इंदौर और इंदौर की जनता का अपमान सहन नहीं करेंगे। इंदौर का अपमान इंदौर की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा की, भाजपा विजय यात्रा की ओर बढ़ते जाएगी। हर व्यक्ति अपने स्तर पर भाजपा की मजबूती के लिए और इंदौर की जीत के रिकॉर्ड के लिए संकल्प ले।

ये भी पढ़े- Indore News: अब तक का सबसे बड़ा दलबदल, हजारों कांग्रेसियों ने थामा BJP का दामन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+