कांग्रेस ने हरियाणा के लिए 8 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, कई बड़े नाम शामिल
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने 8 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है जिन्हें हरियाणा से टिकट दिया गया है। इसमे कई बड़े चेहरे भी शामिल हैं।
कांग्रेस पार्टी की ओर से अंबाला से वरुण चौधरी, हिरास से जय प्रकाश, करनाल से दिव्यांशु बुद्धिराजा, सोनीपत में सतपाल ब्रह्मचारी, रोहतक से दीपेंदर सिंह हुडा, भिवानी से राव दान सिंह, फरीदाबाद से महेंद्र प्रताप को टिकट दिया गया है।

बता दें कि पार्टी के मुखर नेता और मौजूदा राज्यसभा सांसद दीपेंदर सिंह हुडा को पार्टी ने रोहतक से टिकट दिया है। मनोहर लाल खट्टर के सामने पार्टी ने दिव्यांशु बुद्धिराजा को उम्मीदवार बनाया है। हालांकि कांग्रेस की ओर से गुरुग्राम लोकसभा सीट पर उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। कुमारी शैलजा की सीट को बदला गया है। पिछली बार उन्हें अंबाला से उम्मीदवार बनाया गया था, लेकिन इस बार उन्हें सिरसा से टिकट दिया गया है।
भाजपा ने हरियाणा की सभी 10 सीटों पर पहले ही उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी की ओर से नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र से, रणजीत चौटाला को हिसार से टिकट दिया गया है। जबकि सोनीपत से मोहन लाल बडौली, रोहतक से अरविंद कुमार शर्मा को टिकट मिला है। पार्टी ने सोनीपत, करनाल, सिरसा से मौजूदा सांसदों को टिकट काट दिया है।












Click it and Unblock the Notifications