तिहाड़ जेल में सीएम केजरीवाल से मिले सौरभ भारद्वाज, बताया सामने बैठे होने के बावजूद करवाई गई फोन पर बात
Saurabh Bhardwaj Met CM Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मंगलवार को मंत्री सौरभ भारद्वाज ने तिहाड़ जेल में मुलाकात की। जेल में केजरीवाल से मुलाकात के बाद सौरभ भारद्वाज ने बताया कि उनकी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से क्या बात हुई। इसके साथ ही सौरभ भारद्वाज ने सीएम का संदेश भी दिया।

दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा सीएम ने अपने संदेश में कहा है कि दिल्लीवासियों के आर्शीवाद से वो अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। सीएम ने कहा उनके बारे में दिल्ली वाले चिंता ना करें, वो बहुत मजबूत हैं।
दिल्ली सरकार के मंत्री ने कहा तिहाड़ जेल प्रशासन ने मुझे साढ़े बारह बजे सीएम केजरीवाल से मिलने का समय लिया था। जेल प्रशासन ने अनुमति दी जिसके बाद मैं मुलाकात के लिए गया।
सौरभ भारद्वाज ने बताया मेरी मुलाकात मेरे और सीएम के बीच एक ग्रिल और शीशा था। शीशा के उस पार सीएम केजरीवाल बैठे थे। आमने-सामने होने के बावजूद हमारी बातचीत फोन के जरिए हुई। उन्होंने कहा दिल्ली के लोगों को चिंता नहीं करनी चाहिए उनके आर्शीवाद से वह अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।
लोकसभा चुनाव को लेकर क्या बातचीत हुई? इस प्रश्न का जवाब देते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा चर्चाएं तो बहुत हुई लेकिन इस तरह की कोई बात नहीं हुई जिसको मैं कैमरे के सामने बात कर सकूं।
बता दें इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सीएम केजरीवाल से जेल में जाकर मुलकात की थी और उन्होंने आरोप लगाया था कि केजरीवाल के साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है।
इसके पहले आप सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाा था कि तिहाड़ जेल में सीएम केजरीवाल के लिए यातना गृह बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीसीटीवी कैमरे के जरिए केजरीवाल की निगरानी कर रहे हैं। संजय सिंह ने आरोप लगाया था कि केजरीवाल को तिहाड़ जेल में यातना देकर उनका मनोबल तोड़ने की कोशिश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications