दूसरे चरण के मतदान पर गर्मी और लू का हो सकता है असर
Doosra charan matdaan: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों पर मतदान होने वाला है। एक लोकसभा क्षेत्र बैतूल में बसपा उम्मीदवार के निधन होने से मतदान की तारीख आगे बढ़ा दी गई है।
इससे पहले 19 अप्रैल को पहले चरण में 17 राज्यों और 4 केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर लगभग 65 प्रतिशत वोट डाले गए थे। पिछले 10 साल की तुलना में यह सबसे कम मत प्रतिशत था।

मौसम से प्रभावित होगा मतदान का प्रतिशत
पहले चरण में मतदान का प्रतिशत कम रहने के लिए भीषण गर्मी को एक बड़ा कारण बताया गया था। अब दूसरे चरण में भी कुछ राज्यों में हीटवेव और कुछ में आंधी-बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अनुमान व्यक्त किया है। इससे उम्मीदवारों और मतदाताओं दोनों की चिंता बढ़ गई है। एक्सपर्ट्स ने दूसरे चरण के मतदान प्रतिशत में भी गिरावट आने की आशंका जताई है।
मौसम विभाग ने 26 अप्रैल को 6 राज्यों की 58 लोकसभा सीटों पर मतदान के समय दोपहर में लू के थपेड़े की आशंका जताई है। दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 8, बिहार की 5, पश्चिम बंगाल की 3, महाराष्ट्र की 8, कर्नाटक की 14, केरल की सभी 20 लोकसभा सीटें शामिल हैं। इनके अलावा मध्य प्रदेश की 7, राजस्थान की 13, छ्त्तीसगढ़ की 3 और असम की 5 लोकसभा सीटों पर भी तापमान गर्म रहेगा।
चुनाव आयोग मतदान केंद्रों पर शामियाना, पीने के पानी, पंखे जैसी जरूरी सुविधाओं को मुहैया करवाने में जुटा है। वहीं, आयोग ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को निर्देश दिया है कि राज्यों में स्वास्थ्य अधिकारियों को हीट वेव की हालत से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखे। इसके अलावा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने आम मतदाताओं को गर्मी से बचाने के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं।
एनडीएमए ने हीटवेव को लेकर जारी की गाइडलाइंस
एनडीएमए ने हीटवेव के दौरान आम लोगों को लाइट कलर के लूज कपड़े पहनने, अपने साथ पीने का पानी रखने, सर को टोपी या किसी कपड़े से ढकने, गर्मी में ज्यादा एक्सपोज नहीं करने के साथ ही मौसम विभाग की एडवाइजरी और डेली फोरकास्ट पर नजर रखने के लिए भी कहा है। पिछली बार लोकसभा चुनाव 2019 में 23 अप्रैल तक ही तीन चरणों का मतदान पूरा हो गया था। पहले चरण में 11 अप्रैल को, दूसरे चरण में 18 अप्रैल को और तीसरे चरण के लिए 23 अप्रैल को वोट डाले गए थे। तीनों चरणों में ही पारा 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास था।
2019 में इन 88 सीटों में एनडीए ने जीती थीं 50 से ज्यादा सीटें
पिछली बार 2019 में इन 88 सीटों पर सबसे ज्यादा भाजपा को 50 और एनडीए के सहयोगी दलों ने 8 सीटें जीती थीं। वहीं, कांग्रेस के खाते में 21 सीटें गई थीं। बाकी दलों को 9 सीटों पर जीत मिली थीं। दूसरे चरण में कई दिग्गज राजनेताओं की साख की परख होनी है।
इनमें केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर और शशि थरूर (तिरुवनंतपुरम), लोकसभा के स्पीकर ओम बिड़ला (कोटा), केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी (धारवाड़), भाजयुमो अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या (बेंगलुरु दक्षिण), हेमा मालिनी (मथुरा), अरुण गोविल (मेरठ), कांग्रेस नेता राहुल गांधी (वायनाड), कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता डी.के. शिवकुमार के भाई डी.के. सुरेश (बेंगलुरु ग्रामीण), कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी (मांड्या), छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (राजनांदगांव) और निर्दलीय पप्पू यादव (पूर्णिया) का नाम शामिल है।
दूसरे चरण के बाद आगे की दिशा को लेकर अधिक स्पष्ट संकेत
पहले चरण में देश के लगभग सभी क्षेत्रों में मतदान होने से राजनेताओं को मतदाताओं के शुरुआती रुझान समझ में आए तो चुनावी मुद्दों और प्रचार की रणनीतियों में बदलाव देखने को मिला। कांग्रेस का घोषणा पत्र, आर्थिक संसाधनों के पुनर्वितरण, विरासत टैक्स, मंगलसूत्र जैसे कई चुनावी मुद्दे सामने आए।
वैसे ही दूसरे चरण के मतदान के बाद आगे की दिशा को लेकर और अधिक स्पष्टता मिल जाएगी। क्योंकि, दूसरे चरण के मतदान के साथ ही 18वीं लोकसभा के लिए एक तिहाई से ज्यादा सीटों पर चुनाव संपन्न हो जाएंगे। इसके साथ ही आगे के चुनाव प्रचार में कई स्थानीय मुद्दों की चर्चा कम हो जाएगी।
चुनाव आयोग की विशेष तैयारी
भारत निर्वाचन आयोग ने बंगाल में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में अत्यधिक संवेदनशील माने गए बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। 26 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के मतदान में 5,298 बूथों में से 1,342 बूथों को अत्यधिक संवेदनशील बताया गया है।
केंद्रीय बल इन सभी बूथों की सुरक्षा करेंगे। अतिरिक्त अर्धसैनिक कर्मियों की तैनाती जैसी अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था भी होगी जो गश्त ड्यूटी पर होंगे। सीसीटीवी भी लगाए जा रहे हैं। ये सीसीटीवी एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) सक्षम होंगे और वास्तविक समय के आधार पर आपात स्थिति के दौरान नियंत्रण कक्षों को अलर्ट भेजेंगे।
सभी संवेदनशील मतदान केंद्रों पर माइक्रो पर्यवेक्षक भी तैनात होंगे, जो मतदान समाप्त होने के बाद आयोग को एक विस्तृत रिपोर्ट देंगे। बिहार में भी 196 मतदान केंद्र को संवेदनशील घोषित किया गया है। इसके अलावा, दार्जिलिंग में 408 बूथों के साथ-साथ बालुरघाट में 382 बूथों को अत्यधिक संवेदनशील के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
चुनाव आयोग के अनुसार दूसरे चरण में कुल 1,198 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 1,097 पुरुष और 100 महिला उम्मीदवार हैं। एक प्रत्याशी थर्ड जेंडर का भी है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म ने इनके हलफनामे में दी गई जानकारी पर एक एनालिसिस रिपोर्ट तैयार की है।
इस रिपोर्ट के मुताबिक, 21 फीसदी यानी 250 उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं। 167 उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। एडीआर के मुताबिक, दूसरे चरण में कुल 390 यानी 33 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं। 6 उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति शून्य बताई है और तीन प्रत्याशियों के पास 500 से 1,000 रुपए तक की कुल संपत्ति है।
-
West Bengal Election 2026: बंगाल के 50% विधायक पर क्रिमिनल केस, 152 MLA करोड़पति, किस पार्टी का क्या रिकॉर्ड? -
Assam Chunav से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, मौजूदा मंत्री कांग्रेस में हुईं शामिल, कौन है ये महिला नेता? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला












Click it and Unblock the Notifications