संसद के मानसून सत्र से नदारद रह सकते हैं पूर्व PM मनमोहन सिंह समेत 15 राज्यसभा MP
नई दिल्ली। कोरोना काल में तमाम दुश्वारियों के बीच संसद का मानसून सत्र आरंभ हो गया है, लेकिन उच्च सदन राज्यसभा में करीब 15 राज्यसभा सांसदों के सदन में अनुपस्थित रहने की संभावना है। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह और पूर्व केंद्रीय वित्त व गृह मंत्री पी. चिदंबरम भी शामिल है, जिन्होंने पूरे मानसून सत्र से अनुपस्थित रहने की अनुमति मांगी है। वहीं, कोरोना पॉजिटिव पाए गए 17 लोकसभा सांसदों के मानसून सत्र से अनुपस्थित रहेंगे।

Recommended Video

स्वास्थ्य कारणों से पूरे मानसून सत्र से अनुपस्थिति रहने की छुट्टी मांगी है
संसद के मानसून सत्र से अनुपस्थित रहने वाले राज्यसभा सांसदों की सूची मेंं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम प्रमुख हैं, जिन्होंने स्वास्थ्य कारणों से सदन की कार्रवाई में हिस्सा नहीं ले पाने के चलते अनुपस्थिति की छुट्टी मांगी है। बुधवार को राज्यसभा अध्यक्ष एम वेंकैया नायडू ने बताया कि कुल 15 राज्यसभा सांसदों ने अनुपस्थिति रहने की अनुमति मांगी हैं।

राज्यसभा से अनुपस्थित रहने वालों में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम शामिल हैं
इनमें वाईएसआरसीपी के परिमल नथवाणी, अन्नाद्रमुक के नवनीत कृष्णनन, एनपीएफ के केजी केने, टीआरएस के बंदा प्रकाश और लक्ष्मीकांता राव, मनोनीत सासंद नरेंद्र जाधव, सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के हिसाय लाचुंग्पा, कांग्रेस के ऑस्कर फर्नाडिस और पी. चिदंबरम, टीएमसी के मानस रंजन भुनिया, पीएमके के अंबुमणि रामदास, आम आदमी पार्टी के सुशील कुमार गुप्ता और जदयू के महेंद्र प्रसाद शामिल हैं।

संसद के बुलाए गए मानसून सत्र में दोनों सदनों में कार्रवाई चल रही है
वहीं, गत सोमवार को सदन को सूचित किया गया था कि टीएमसी के सुभाषिश चक्रवर्ती और सुखेंदु शेखर रे ने भी स्वास्थ्य के आधार पर सत्र की अवधि के लिए दूर रहने की अनुमति मांगी है। हालांकि महामारी काल के दौरान बुलाए गए मानसून सत्र को संसद के दोनों सदनों में कार्रवाई चल रही है, जिसके लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्था की गई है ताकि वायरस के प्रसार को रोकने के लिए भौतिक प्रोटोकॉल और अन्य प्रोटोकॉल सुनिश्चित किए जा सकें।

भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी सहित 17 लोकसभा में सांसद पॉजिटिव पाए गए
गौरतलब है लोकसभा में भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी, अनंत कुमार हेगड़े सहित 17 सांसद कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें भाजपा से कम से कम 12 सांसद शामिल हैं। भाजपा के बेलागवी से सांसद और केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी मानसून सत्र में निश्चित रूप से हिस्सा नहीं ले सकेंगे क्योंकि उन्होंने वो कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।

राज्यसभा की कार्रवाई सुबह 9 से 1 बजे के बीच आयोजित की जा रही है
राज्यसभा की कार्रवाई सुबह 9 से 1 बजे के बीच आयोजित की जा रही है, जिसमें हिस्सा लेने के लिए कुछ सदस्यों को दर्शक दीर्घाओं के साथ-साथ लोकसभा कक्षों में भी बैठना पड़ता है, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग की जरूरत का पालन किया जा सके। हालांकि सत्र में भाग लेने की अनुमति दिए जाने से पहले सांसदों को अनिवार्य कोविद -19 परीक्षण से भी गुजरना पड़ा है।

मानसून सत्र के दौरान कई राज्यों में ऑक्सीजन की कमी का मुद्दा उठा
मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा सदस्यों ने कई राज्यों मे ऑक्सीजन की कमी का मुद्दा भी उठाया। कांग्रेस के दिग्विजय सिंह ने कहा कि ऑक्सीजन की कीमतें 10 रुपए से 50 रुपए प्रति घन मीटर हो गई हैं। उन्होंने सदन को बताया कि मध्यप्रदेश के देवास में ऑक्सीजन की कमी से चार मरीजों की मौत हो गई, जबकि उत्तर प्रदेश और गुजरात में ऑक्सीजन की कीमतों में वृद्धि देखी गई है। सिंह ने सदन में कहा कि आवश्यक वस्तु अधिनियम में संशोधन किया जा रहा है, लेकिन स्वास्थ्य मंत्री ने अपने बयान में अभी तक ऑक्सीजन की कमी के मुद्दे को संबोधित नहीं किया। वहीं,भाजपा के भागवत करद ने पर्याप्त ऑक्सीजन की आपूर्ति की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications