बीना रिफाइनरी में आने वाले नरेंद्र मोदी तीसरे PM होंगे, पहले मनमोहन और नरसिम्हाराव आ चुके
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) बीना रिफाइनरी में आने वाले तीसरे प्रधानमंत्री हैं। उनके पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पीवी नरसिम्हा राव रिफाइनरी का भूमिपूजन और लोकार्पण करने आ चुके हैं। बता दें कि 2003 में तत्कालीन उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवानी भी यहां टर्मिनल की आधार शिला रखने आ चुके हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर गुरूवार को बीना रिफाइनरी में 50.700 करोड़ के पेट्रोकेमिकल हब का भूमिपूजन करने आ रहे हैं। वे 32 दिन में दूसरी दफा सागर जिले में आने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। 12 अगस्त को वे सागर में संत रविदास मंदिर का भूमिपूजन करने आए थे। बता दें कि 1990 के दशक में प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हाराव ने बीना में भारत-ओमान रिफाइनरी को स्वीकृति प्रदान की थी। वे करीब 28 साल पहले 16 दिसंबर 1995 को रिफाइनरी निर्माण का भूमिपूजन करने बीना आए थे। उनके बाद 2003 में तत्कालीन उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी यहां टर्मिनल की आधार शिला रखने आए थे। रिफाइनरी बनकर तैयार होने के बाद साल 20 मई 2011 को इसका लोकार्पण करने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आए थे। उन्होंने रिफाइनरी का शुभारंभ कर इसे देश को समर्पित किया था। अब पीएम नरेंद्र मोदी रिफाइनरी के विस्तार के तहत पेट्रोकेमिकल हब का भूमिपूजन करने आ रहे हैं।
बीओआरएल को बीपीसीएल ने टेकओवर कर लिया है
बीना की रिफाइनरी शुरूआत से ही भारत-ओमान रिफानरी थी। ओमान से लेकर बीना तक यहां कच्चे तेल के लिए पाइप लाइन बिछाई गई थी। हालांकि इसे साल 2022 में भारत पेट्रोलियम लिमिटेड कंपनी ने पूरी तरह से टेकओवर कर लिया है। बीओआरएल में मप्र सरकार की भी कुछ हिस्सेदारी थी, जिसे भी समाप्त कर दिया गया है। यह बीना रिफाइनरी पूर्ण रूप से बीपीसीएल के अधीन है।
4 मंत्रियों को बनाया गया मिनिस्टन इन वेटिंग मिनिस्टर इन वेटिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर मप्र सरकार ने मिनिस्टर इन वेटिंग नियुक्त किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को आ रहे हैं। इस को लेकर मिनिस्टर इन वेटिंग के नाम तय किए गए हैं। इसमें भोपाल विमानतल पर पीएम की अगवानी के लिए गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा एवं बीना में हेलीपेड पर पीएम का स्वागत करने के लिए नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह तथा कार्यक्रम स्थल पर पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव पीएम की आगवानी करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications