मार्कस स्टॉयनिस के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड, यह कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स के मार्कस स्टॉयनिस ने शानदार शतकीय पारी खेली और लखनऊ की टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही मार्कस के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। चेन्नई को चेपक के मैदान में हराकर लखनऊ की टीम में अपना लोहा मनवाया है।

चेन्नई में एलएसजी ने आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ा रन चेज किया है। चेन्नई के 211 रनों के लक्ष्य को पार करके लखनऊ की टीम ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। अहम बात है कि लखनऊ की टीम ने इस स्कोर को 3 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया था।

marcus

आईपीएल के इतिहास में मार्कस स्टॉयनिस ने एक बेहतरीन पारी खेली है। उन्होंने अकेले ही दम पर लखनऊ की टीम को मैच में जीत दिला दी है। इस जीत के साथ ही लखनऊ की टीम अंक तालिका में चौथे पायदान पर पहुंच गई है। लखनऊ ने चेन्नई की टीम को लगातार दूसरी बार हराया है। इससे पहले लखनऊ में ही चेन्नई की टीम को एलएसजी ने हराया था।

इस मैच में मार्कस ने 63 गेंदों पर 124 रनों की नाबाद पारी खेली। जिसमे उन्होंने 13 चौके और 6 छक्के लगाए। मार्कस का आईपीएल के इतिहास में यह सर्वोच्च स्कोर है। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल के 13 साल पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। आईपीएल में दूसरी पारी में सर्वाधिक स्कोर खड़ा करने का रिकॉर्ड मार्कस स्टॉयनिस के नाम दर्ज हो गया है।
इससे पहले 120 रनों की नाबाद पारी पॉल वाल्थटी ने चेन्नई के खिलाफ 2011 में खेली थी। जबकि वीरेंद्र सहवाग ने 119 रनों की पारी 2011 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ खेली थी। संजू सैमसन भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने पंजाब के खिलाफ 2021 में 119 रनों की पारी खेली थी। जबकि शेन वॉटसन ने हैदराबाद के खिलाफ 2018 में 117 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

मार्कस स्टॉयनिस ने आईपीएल में पहली बार शतक लगाया है। आईपीएल में उन्होंने 8 साल पहले डेब्यू किया था। लेकिन पहला शतक लगाने में उन्हें आठ साल लग गए। मार्कस की पारी की बदौलत लखनऊ की टीम अंक तालिका में चौथे पायदान पर पहुंच गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+