KBC 16 के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं अमिताभ बच्चन, बिना ब्रेक लिए कर रहे काम, कहा-'लंच भी कार में कर रहा'
Amitabh Bachchan KBC 16: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 81 साल की उम्र में भी फिल्मों में एक्टिव हैं। इसके अलावा वह जल्द ही अपने चर्चित शो 'कौन बनेगा करोड़पति 16' में नजर आने वाले हैं। हालांकि फैंस को उम्मीद थी कि अमिताभ अब कौन बनेगा करोड़पति में नजर नहीं आएंगे। लेकिन जब से एक्टर ने शो के अगले सीजन का ऐलान किया है तो फैंस काफी एक्साइटेड हो गए।
अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति के नए सीजन की घोषणा करने के बाद अपने नए ब्लॉग में पहली तस्वीर शेयर की। साथ ही बिग-बी ने बताया कि वह शूटिंग करने में फिलहाल काफी व्यस्त हैं। पहली तस्वीर में एक्टर कार से उतरते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में बिग बी फैंस को हाथ जोड़कर नमस्कार करते हुए नजर आए।

अमिताभ बच्चन ने इस ब्लॉग को शेयर करते हुए ये जानकारी दी है कि वह बिना ब्रेक लिए लगातार शूटिंग कर रहे हैं। यहां तक कि हालत ऐसे हो गई कि एक्टर उन्हें लंच भी कार में बैठकर करना पड़ रहा है। अमिताभ बच्चन ने तस्वीर शेयर कर लिखा, 'निकले थे काम पर अपनी गाड़ी से, रूप स्वरूप हुआ लोगों की जिम्मेदारी से, खेल होना जा रहा है नए सीजन का, स्नेह-प्यार बना रहे Ef परिवार का। नॉन स्टॉप शेड्यूल 9 बजे शुरू हुआ और 5 बजे तक बिना ट्रेडिशनल ब्रेक के काम किया...और लंच भी गाड़ी में किया।''
अमिताभ बच्चन ने साथ ही अपने ब्लॉग में IPL के प्रति दिलचस्पी साझा की। उन्होंने कहा कि कितना भी काम के प्रति वह व्यस्त रहें लेकिन अपनी कार में लंच किया और फिर आईपीएल मैच देखने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। एक्टर ने बताया कि काम खत्म करने के बाद वह मैच देखना पसंद करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications