EX PM मनमोहन सिंह समेत 54 सांसद राज्यसभा से हो रहे रिटायर, 9 केंद्रीय मंत्री भी शामिल
54 MPs Retire Rajya Sabha: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले 54 सांसद राज्य सभा से अपना कार्यकाल पूरा कर रिटायर हो रहे हैं। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत नौ केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं। कुछ सदस्य ऐसे हैं कि वे उच्च सदन में अब नहीं आएंगे।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बुधवार (3 अप्रैल) को राज्यसभा से अपना कार्यकाल पूरा कर रिटायर हो रहे हैं। 33 साल की लंबी संसदीय पारी उनकी समाप्त हो रही है। वहीं, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पहली बार संसद के उच्च सदन जाएंगी।

मनमोहन सिंह अर्थव्यवस्था में कई साहसिक सुधारों की शुरुआत करने के लिए जाने जाते हैं। वे अक्टूबर 1991 में पहली बार उच्च सदन के सदस्य बने। वह 1991 से 1996 तक नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री रहे। इसके बाद 2004 से 2014 तक यूपीए सरकार में प्रधानमंत्री रहे। मनमोहन सिंह की सीट खाली होने पर सोनिया गांधी राज्य सभा जाएंगी।
वहीं, इसमें सात केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री पुरषोत्तम रूपाला, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर, विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन, सूक्ष्म-लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे और सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन का कार्यकाल पूरा हो रहा है।
यह भी पढ़ें- मनमोहन सिंह को पीएम मोदी ने बताया प्रेरणा, लेकिन सरकार के श्वेत पत्र ने उठाए सवाल












Click it and Unblock the Notifications