'भारत ने सही काम किया है...', मनमोहन सिंह ने 'मोदी सरकार' की किस बात के लिए तारीफ की

Manmohan Singh News: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता मनमोहन सिंह ने रूस-यूक्रेन संघर्ष पर कठिन राजनयिक स्थिति को संभालते हुए भारत के संप्रभु और आर्थिक हित को पहले रखने के केंद्र की मोदी सरकार के कदम की सराहना की है।

मनमोहन सिंह ने कहा है कि भारत ने इस दिशा में 'सही काम' किया है। द इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में मनमोहन सिंह ने कहा कि जब दो या दो से ज्यादा देश संघर्ष में फंस जाते हैं तो अन्य देशों पर अपना पक्ष चुनने के लिए बहुत ज्यादा दबाव बन जाता है, ऐसे में भारत ने सही कदम उठाया है।

Manmohan Singh

मनमोहन सिंह कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के तहत 2004 और 2014 के बीच भारत के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। मनमोहन सिहं 20 शिखर सम्मेलन में में भारत की अध्यक्षता देखकर खुश हैं। वो ये भी देखकर खुश हैं कि भारत की विदेश नीति पहले की तुलना में आज कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।

मनमोहन सिंह ने कहा, 'मेरा मानना है कि भारत ने शांति की अपील करते हुए अपने संप्रभु और आर्थिक हितों को पहले रखकर सही काम किया है।'' उन्होंने कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन को सुरक्षा संबंधी विवादों को निपटाने के मंच के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए और सदस्य देशों और संस्थानों को जलवायु चुनौतियों, असमानता और वैश्विक व्यापार में विश्वास से निपटने के लिए नीति समन्वय पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

राजनीतिक पार्टियों को मनमोहन सिंह ने दी ये सलाह

मनमोहन सिंह ने जहां यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे संकट में भारत के रुख की सराहना की, वहीं उन्होंने पार्टी या व्यक्तिगत राजनीति के लिए विदेश नीति और कूटनीति के इस्तेमाल के खिलाफ भी सुझाव दिया है।

मनमोहन सिंह ने कहा, "हालांकि दुनिया में भारत की स्थिति घरेलू राजनीति में एक मुद्दा होना चाहिए, लेकिन पार्टी या व्यक्तिगत राजनीति के लिए कूटनीति और विदेश नीति का उपयोग करने में संयम बरतना भी उतना ही जरूरी है।''

शी जिनपिंग के भारत ना आने पर क्या कहा मनमोहन सिंह ने?

मनमोहन सिंह ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के G20 शिखर सम्मेलन में शामिल न होने के फैसले पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होने का फैसला किया है।''

मनमोहन सिंह ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत की क्षेत्रीय और संप्रभु अखंडता की रक्षा करने और द्विपक्षीय तनाव को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+