Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के बर्थडे पर केजरीवाल ने की जमकर तारीफ, बोले- आपसे हमें मिलती रहेगी प्रेरणा

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मंगलवार को अपना 91वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्‍हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्‍य नेताओं ने जन्‍मदिन की बधाई दी इसके साथ ही उनकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं कांग्रेसियों समेत अन्‍य नेताओं ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की जमकर तारीफ की है। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्व पीएम को जन्‍मदिन की बधाई देते हुए उनकी प्रशंसा की है।

manmohan singh birthday

केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्‍लेफॉर्म एक्‍स पर पूर्व प्रधानमंत्री के लिए एक पोस्‍ट लिखी। जिसमें उन्‍होंने मनमोहन सिंह को जन्‍मदिन की बधाई देते हुए उनके लंबी आयु और अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य की कामान की। इसके साथ ही देश, संविधान और लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता को लेकर की तारीफ की है।

दिल्‍ली सीएम ने पूर्व पीएम के लिए लिखी ये बात

कांग्रेस की अगुवाई वाले I.N.D.I.A एलाइंस में शामिल आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने लिखा- पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी को जन्‍मदिन की शुभकामनाएं। हमारे देश, संविधान और लोकतंत्र के प्रति आपका अटूट समर्पण और प्रतिबद्धता हम सबको प्रेरित करता रहेगा। आपके लिए अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य और लंबे जीवन की कामना करता हूं।

कांग्रेसियों ने मनमोहन सिंह की जमकर तारीफ

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को कांग्रेस पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जन्‍मदिन पर विश करते हुए उनकी खूब तारीफ की है। खड़गे ने कहा मनमोहन सिंह एक सच्‍चे प्रधानमंत्री थे, जिनके काम उनके शब्दों से ज्‍यादा बोलते थे। खड़गे ने कहा मनमोहन सिंह ऐसी शख्सियत हैं, जिन्‍होंने राजनीति में सादगी और गरि‍मा का उदाहरण पेश किया है। देश के लिए उन्‍होंने जो योगदान दिया उसके लिए हम सदा आभारी रहेंगे।

वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लिखा पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की ईमानदारी, राष्‍ट्र निर्माण और जनता के नागरिक उत्‍थान के प्रति उनकी अटूट प्रतिद्धता हमेशा मेरे लिए एक प्रेरणा रहेगी।

91 साल के हुए मनमोहन सिंह

1932 में पंजाब के गाह गांव में जन्‍में 91 वर्षीय मनमोहन सिंह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे हैं। वर्तमान समय में मनमोहन सिंह राज्‍यसभा सदस्‍य हैं। कांग्रेस नेतृत्‍व वाली यूपीए सरकार में वर्ष 2004 से 2014 के बीच मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली। वहीं 1991 से 1996 तक पीवी नरसिम्‍हा राव के नेतृत्‍व वाली सरकार में भारत के वित्‍त मंत्री रहे। मनमोहन सिंह को आर्थिक सुधारों के प्रमुख वास्‍तुकार होने का श्रेय दिया जाता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+