कोरोना के चलते सांसदों की सैलरी में 30 फीसदी की कटौती वाला बिल लोकसभा में पास
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र में मंगलवार को संसद सदस्य वेतन, भत्ता और पेंशन (संशोधन) विधेयक 2020 लोकसभा के पास हो गया है। दरअसल कोरोना महामारी के चलते केंद्र सरकार ने सभी सांसदों और कर्मचारियों का 30 फीसदी वेतन काटने का फैसला किया था। इसे लेकर सरकार ने सोमवार को संसद में संशोधन विधेयक पेश किया था। मंगलवार को इस बिल को पारित कर दिया गया।

मानसून सत्र के पहले दिन राज्य सभा में 5 विधेयक पेश
सरकार ने संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को राज्यसभा में पांच विधेयक पेश किए। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंत्रियों के वेतन और भत्ते (संशोधन) विधेयक, 2020 पेश किया। स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने महामारी रोग (संशोधन) विधेयक, 2020 किया। यह विधेयक पारित होने पर इसी साल जारी अध्यादेश का स्थान लेगा जो स्वास्थ कर्मियों की सुरक्षा से संबंधित है।
हर्षवर्धन ने केन्द्रीय होम्योपैथी परिषद (संशोधन) विधेयक, 2020 और भारतीय केंद्रीय चिकित्सा परिषद (संशोधन) विधेयक, 2020 भी पेश किया। नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने वायुयान (संशोधन) विधेयक, 2020 चर्चा एवं पारित करने के लिए कहा। यह विधेयक संसद के पिछले सत्र में लोकसभा में पारित हो चुका है। ये सभी विधेयक सदन की कार्यवाही समाप्त होने से कुछ मिनट पहले पेश किए गए।












Click it and Unblock the Notifications