Hema Malini ने पति धर्मेंद्र की मर्जी के खिलाफ उठाया था ये बड़ा कदम, विनोद खन्ना के साथ मिलकर किया ऐसा काम
Hema Malini entry into politics: बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। हेमा मालिनी ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिनका राजनैतिक करियर भी उतना ही शानदार रहा, जितना कि बॉलीवुड करियर। हेमा के अलावा कई सारे सितारों ने पॉलिटिक्स में अपनी किस्मत आजमाई, मगर हर कोई ड्रीमगर्ल की तरह कामियाब नहीं हो सका। मगर आज हम आपको सक्सेसफुल हेमा से जुड़ी एक ऐसी बात बताने वाले हैं जिसे जानने के बाद आप हैरान हो जाएंगे।
हेमा मालिनी तीसरी बार मथुरा से सांसद के लिए खड़ी हुई हैं। बीते दिनों लोकसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार को लेकर उनके तमाम वीडियोज भी सामने आए थे। साथ में उनकी बेटी ईशा देओल भी नजर आईं, जो मां के लिए प्रचार करती दिखीं।

मगर क्या आप जानते हैं पॉलिटिकल करियर बना पाना हेमा के लिए इतना भीआसान नहीं था। आज भले ही एक्ट्रेस राजनीति का चमकता सितारा हैं, मगर एक वक्त ऐसा भी था, जब धर्मेंद्र को इस बात से बेहद आपत्ति थी कि हेमा क्यों पॉलिटिक्स जॉइन कर रही हैं। ऐसे में किसी भी पत्नी के लिए ऐसा फैसला लेना काफी मुश्किल होगा, जिसके लिए पति की साफ तौर पर मनाही हो।
हेमा मालिनी ने खुद एक इंटरव्यू में बताया कि धर्मेद्र जी को उनका पॉलिटिक्स में आने का फैसला सही नहीं लगा। मगर फिर भी पति की बातों को दरकिनार कर हेमा ने बड़ा फैसला लेते हुए राजनीति में कूदने का मन बना लिया। हेमा ने इस फैसले को एक चुनौती की तरह लिया था।
हेमा मालिनी ने आगे बताया कि ये सब इतना भी आसान नहीं था। इसके लिए उन्हें तमाम तरह की मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा था। इसका कारण ये भी था कि उन्हें काफी दूर तक सफर करना पड़ता था। वहीं कई चीजें ऐसी भी थीं, जो धर्मेंद्र को बिल्कुल पसंद नहीं थीं। मगर अब जब हेमा राजनीति में उतर ही आई थीं तो भला पीछे कैसे हट सकती थीं।
हेमा ने बताया कि कोई बॉलीवुड सितारा राजनीति में जाता है तो लोगों का पागलपन काफी हद तक बढ़ जाता है। जाहिर सी बात है कि अपने पसंदीदा स्टार से मिलने के लिए लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। जबलोगों को पता लगा कि हेमा जी पॉलिटिक्स में उतरी हैं तो वे उनके लिए क्रेजी हो गए।
हेमा ने आगे बताया कि किस तरह बॉलीवुड एक्टर विनोद खन्ना ने उनकी मदद की। उन्होंने न सिर्फ भाषण बल्कि राजनीति से जुड़े कई गुर विनोद खन्ना से ही सीखे। इसके बाद साल 2014 में हेमा ने पॉलिटिक्स में कदम रखा और इसके बाद फिर पीछे मुड़कर कभी देखा ही नहीं।












Click it and Unblock the Notifications