दिल्ली अध्यादेश की पूरी तैयारी, व्हीलचेयर पर आएंगे मनमोहन सिंह, एंबुलेंस से लाए जाएंगे बशिष्ठ नारायण
Delhi Ordinance: विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A दिल्ली अध्यादेश को लाने को लेकर पूरी तरह तैयार हैं। 'इंडिया' अपने सांसदों को व्हिप जारी करने के लिए अस्वस्थ नेताओं को एंबुलेंस से भी बुलाने की तैयारी कर रही है।
विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' हर वो कदम उठा रही है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि दिल्ली अध्यादेश पर संसद में सत्तापक्ष को कड़ी चुनौती दी जा सके। विपक्षी गठबंधन हर कोशिश कर रही है कि मतदान के दौरान सदन में उनके सारे सांसद मौजूद रहें।

विपक्षी सूत्रों के मुताबिक राज्यसभा में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क्षेत्र (संशोधन) विधेयक, 2023 पर मतदान हो सकता है। आने वाले हफ्ते में यह विधेयक लाए जाने की संभावना है।
रिपोर्ट के मुताबिक जब राज्यसभा में ये विधेयक पेश किया जाएगा तो 90 वर्षीय मनमोहन सिंह व्हीलचेयर पर लाए जाएंगे। जेडीयू के बीमार सांसद 75 वर्षीय बशिष्ठ नारायण सिंह एंबुलेंस से लाए जाएंगे।
इतना ही नहीं 79 वर्षीय झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन भी मेडिकल सुविधा के साथ संसद में आएंगे। मनमोहन सिंह और शिबू सोरेन काफी वक्त से बीमार चल रहे हैं।
बता दें कि केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने शुक्रवार को कहा कि विवादास्पद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (संशोधन) विधेयक पर अगले सप्ताह राज्यसभा में चर्चा और पारित किया जाएगा। हालांकि विपक्षी सांसदों ने इस कानून पर अपनी आपत्ति दोहराई और इसे अलोकतांत्रिक बताया था।
यह विधेयक उस अध्यादेश को प्रतिस्थापित करने के लिए है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में तबादलों और नियुक्तियों संबंधी मामलों में फैसला लेने का अधिकारी दिल्ली सरकार को दिया था।
विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' ने कहा है कि वह इसके पारित होने का विरोध करेंगे भले ही सरकार के पास इसके लिए दोनों सदनों में पर्याप्त संख्या है।
ये विधेयक को तब भी पेश किया जाएगा जब मानसून सत्र शुरू होने के बाद से सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध के कारण संसद ठप पड़ी हुई है।
विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के सदस्यों ने मांग की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन के अंदर मणिपुर हिंसा पर बयान दें, जिससे गतिरोध की स्थिति पैदा हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications