मनमोहन सिंह को पीएम मोदी ने बताया प्रेरणा, लेकिन सरकार के श्वेत पत्र ने उठाए सवाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीख करते हुए कहा कि वह हमारे लिए प्रेरणा हैं, मेरी प्रार्थना है कि वह स्वस्थ्य रहें और हमारा मार्गदर्शन करते रहें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ही सुबह मनमोहन सिंह की तारीफ की थी।
लेकिन उसके कुछ घंटों बाद सरकार ने मनमोहन सिंह सरकार और मोदी सरकार के 10 सालों के कार्यकाल की तुलना करते हुए श्वेत पत्र जारी किया है। दोनों सरकारों के कार्यकाल के बीच देश की अर्थव्यवस्था कैसी रही, इसका तुलनात्मक श्वेत पत्र जारी किया गया है।

जिसमे कहा पूर्व की सरकार को नेतृत्वविहीन करार दिया गया है। जिस तरह से एक अध्यादेश को सार्वजनिक तौर पर फाड़ा गया उसकी निंदा की गई है। दरअसल वर्ष 2013 में राहुल गांधी ने उस अध्यादेश की प्रति को मीडिया के सामने फाड़ दिया था, जिसकी मनमोहन सिंह ने तारीफ की थी और इसे पास किया था।
लेकिन मनमोहन सिंह सरकार के इस अध्यादेश को नकारते हुए उन्होंने सार्वजनिक तौर पर फाड़ दिया था। इस अध्यादेश में दोषी साबित सांसदों और विधायकों को अयोग्य करार देने का प्रावधान था। राहुल गांधी की प्रतिक्रिया के बाद सरकार ने इस अध्यादेश को वापस ले लिया था।
सरकार के श्वेत पत्र में कांग्रेस सरकार पर देश की अर्थव्यवस्था की हालत बिगाड़ने का आरोप लगाया गया है। तत्कालीन सरकार ने जिस तरह के कदम उठाए उसकी वजह से देश की आर्थिक विकास की रफ्तार रुक गई।












Click it and Unblock the Notifications