Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जानिए कौन हैं अकांक्षा पुरी, जो बनेंगी मीका सिंह की राजकुमारी? पहले भी अफेयर को लेकर रही हैं चर्चा में

नई दिल्ली, 20 जुलाई। जाने माने गायक मीका सिंह इन दिनों अपने स्वयंवर 'मीका दी वोटी' को लेकर चर्चा में हैं। शो में अब केवल चार राजकुमारियां बचीं हैं लेकिन इसी बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि मीका सिंह की तलाश पूरी हो गई है और उन्हें अपनी जीवनसंगिनी मिल गई है।

Recommended Video

    Mika Singh क्या सच में एक्ट्रेस Akanksha Puri से शादी करेंगे ? | वनइंडिया हिंदी |*Entertainment
    क्या सच में मीका अभिनेत्री आकांक्षा पुरी से शादी करेंगे?

    क्या सच में मीका अभिनेत्री आकांक्षा पुरी से शादी करेंगे?

    रिपोर्ट के मुताबिक 'मीका दी वोटी' शो एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने जीत लिया है और इसी वजह से अब लोग कह रहे हैं कि आकांक्षा पुरी अब बहुत जल्द मिसेज मीका बनने जा रही हैं, अगर ये बात सही है तो देखना दिलचस्प होगा कि क्या सच में मीका अभिनेत्री आकांक्षा पुरी से शादी करेंगे? या फिर अन्य लोगों ( राखी सावंत या रतन राजपूत) की तरह केवल सगाई तक ही रिश्ते को पहुंचने देंगे।

    मीका सिंह और आकांक्षा पुरी दोस्त हैं

    मीका सिंह और आकांक्षा पुरी दोस्त हैं

    वैसे आपको बता दें कि मीका सिंह और आकांक्षा पुरी दोनों लंबे वक्त से एक-दूसरे को जानते हैं और दोनों में गहरी मित्रता भी रही है। मालूम हो कि मूल रूप से इंदौर की रहने वाली आकांक्षा पुरी जानी-मानी मॉडल और अभिनेत्री हैं।

    ' विध्नहर्ता गणेश' से मिली पहचान

    ' विध्नहर्ता गणेश' से मिली पहचान

    उन्होंने साल 2015 में मशहूर फिल्ममेकर मधुर भंडारकर की फिल्म ' कैलेंडर गर्ल्स' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने साउथ की भी कुछ फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें पहचान मिली टीवी को चर्चित शो ' विध्नहर्ता गणेश' से, जिसमें इन्होंने मां पार्वती का रोल अदा किया था। इसके बाद अकांक्षा 'बिग बॉस 13' और 'बिग बॉस 15' में भी बतौर गेस्ट नजर आई थीं, इसी दौरान उनके और एक्टर पारस छाबड़ा के साथ उनके अफेयर की खबरें सामने आई थीं। लंबे वक्त तक डेट करने के बाद दोनों अलग हो गए और आकांक्षा ने कह दिया था कि वो सिंगल हैं।

    पहले भी अफेयर को लेकर रही हैं चर्चा में

    पहले भी अफेयर को लेकर रही हैं चर्चा में

    लेकिन इसके बाद उन्हें मीका सिंह के साथ काफी स्पॉट किया जाने लगा, दोनों के अफेयर की खबरें आने लगीं, जिसका अकांक्षा ने हमेशा ही खंडन किया। हाल ही में उनकी और मीका की एक तस्वीर भी वायरल हुई थी, जिसमें दोनों गुरुद्वारे में थे, इसके बाद तो लोगों ने यहां तक कह दिया था कि दोनों ने शादी करने का प्लान कर लिया है। हालांकि इस बार भी दोनों ने रिलेशनशिप से इंकार किया था।

    'उनके मन में मीका के लिए फीलिंग्स हैं'

    'उनके मन में मीका के लिए फीलिंग्स हैं'

    लेकिन जब अकांक्षा ने 'मीका दी वोटी' ने वाइल्ड कार्ड एंट्री मारी तो मीका समेत हर कोई हैरान ही रह गया था। हमेशा मीका को अपना अच्छा दोस्त कहने वाली अकांक्षा ने शो की एंट्री के बाद जो कहा,उससे अंदाजा हो गया था कि उनके मन में मीका के लिए फीलिंग्स हैं।

    वाइल्ड कार्ड एंट्री

    दरअसल उन्होंने कहा था कि जब मीका के आस-पास लड़कियों का घेरा लगा था तो उसे देखकर उन्हें जलन हुई थी इसलिए उन्होंने शो मों वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है। हालांकि शो के जीतने के बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शो के कांट्रेक्ट के मुताबिक वो अभी इस बारे में कुछ कह नहीं सकती हैं, इस सवाल का जवाब देखने के लिए आपको स्टार भारत पर रात आठ बजे से 10.30 बजे तक 'मीका दी वोटी' शो देखना होगा। मालूम हो कि इस शो के गोस्ट मशहूर सिंगर शान हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+