Jad Hadid संग किस विवाद के बाद मीका सिंह संग रिश्ते पर बोलीं आकांक्षा पुरी, वेडिंग प्लान को लेकर किया खुलासा

बिग-बॉस ओटीटी 2 से बाहर निकलने के बाद अब आकांक्षा पुरी ने मीका सिंह संग शादी पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया दोनों आखिर कब सात फेरे लेंगे।

Mika Singh Akansha Puri Wedding Plans: टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी जद हदीद संग हुए किस करने के बाद से काफी सुर्खियों में आईं। जिसके बाद अब उन्हें बिग-बॉस ओटीटी 2 से बाहर कर दिया गया है। ऐसे में अब आकांक्षा ने मीका सिंह संग वेडिंग प्लान्स पर खुलकर बात की और बताया कि वह दोनों इस पर कब तक विचार करेंगे।

मीका सिंह से शादी करेंगी आकांक्षा पुरी?
बता दें कि, मीका की वोटी में आकांक्षा पुरी को मीका सिंह ने अपनी होने वाली दुल्हनिया के रूप में चुना था। इस शो के दौरान दोनों ने इस रिश्ते को कंफर्म कर दिया था लेकिन शादी नहीं की थी। मीका का कहना था कि वह शादी के लिए थोड़ा और वक्त चाहते है। हालांकि शो खत्म होने के बाद दोनों की तरफ से अब तक शादी को लेकर कोई भी अपडेट सामने नहीं आया।

Mika Singh

एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा
अब हाल ही में बॉलीवुड लाइफ को दिए इंटरव्यू में जब आकांक्षा पुरी से पूछा गया कि उनका मीका सिंह से शादी करने का क्या प्लान है। इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा, "वह अपने काम में व्यस्त हैं और मैं भी। हम डेटिंग नहीं कर रहे हैं। हां, हम अभी भी अच्छे दोस्त हैं। वह ऐसे व्यक्ति हैं, जो सालों से एक दोस्त होने के नाते मेरे साथ हैं। मीका सिंह एक सच्चे इंसान हैं।"

क्या दोनों शादी पर करेंगे विचार?
आकांक्षा से जब पूछा गया कि क्या वह भविष्य में मीका सिंह से शादी पर विचार कर सकती हैं? तो इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा, "मेरा मानना है कि आपका जीवनसाथी ऐसा होना चाहिए, जो एक अच्छा दोस्त हो। अगर हम भविष्य में कभी करीब आए, तो मैं इस बारे में जरूर सोचूंगी, लेकिन अभी तक ऐसा कुछ नहीं हो रहा है।" बता दें कि आकांक्षा पुरी और मीका सिंह 12 साल से करीबी दोस्त हैं। एक्ट्रेस ने पहले भी कहा है कि वह दोनो केवल दोस्त हैं और फिलहाल शादी को लेकर कोई प्लान नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+